ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना

Home / lifestyle / Parlour Stroke Syndrome: सुंदरता की चाह में स्वास्थ्य से न हो समझौता

Parlour Stroke Syndrome: सुंदरता की चाह में स्वास्थ्य से न हो समझौता

Parlour Stroke Syndrome: अगर आप भी जाते है सैलून तो इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है. हाल ही में हुई अमेरिकन जर्नल ऑफ इमरजेंसी मेडिसिन की रिसर्च में दावा किया गया है कि सैलून में स्ट्रोक का खतरा हो सकता है. आइए जानते हैं कि ये रिस्क क्यों है और इससे क

14-Oct-2025 07:32 AM

By First Bihar

Parlour Stroke Syndrome: अगर आप भी जाते है सैलून तो इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है. हाल ही में हुई अमेरिकन जर्नल ऑफ इमरजेंसी मेडिसिन की रिसर्च में दावा किया गया है कि सैलून में स्ट्रोक का खतरा हो सकता है. आइए जानते हैं कि ये रिस्क क्यों है और इससे कैसे बचाव किया जा सकता है.


अगर आप सैलून जाते हैं तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए, खासकर जब बाल धोए जा रहे हों। एक हालिया रिसर्च में पाया गया है कि सैलून में बाल धोते समय अगर गर्दन ज्यादा देर तक पीछे की ओर झुकी रहे, तो इससे स्ट्रोक (ब्रेन अटैक) का खतरा हो सकता है। इस स्थिति को Beauty Parlor Stroke Syndrome (BPSS) कहा जाता है। यह हर किसी के साथ नहीं होता, लेकिन कुछ मामलों में इसकी संभावना होती है। अमेरिकन जर्नल ऑफ इमरजेंसी मेडिसिन में छपी स्टडी में बताया गया है कि गर्दन की गलत पोजीशन से दिमाग तक जाने वाली नसों पर दबाव पड़ता है, जिससे खून का प्रवाह रुक सकता है और स्ट्रोक आ सकता है।


रिसर्च में क्या निकला?

22 मामलों की जांच की गई, जिनमें ज़्यादातर महिलाएं थीं (80%)

इनमें से कई को चक्कर आना, संतुलन बिगड़ना, सिरदर्द, उल्टी, बोलने में परेशानी, और शरीर के एक हिस्से में कमजोरी या लकवे जैसे लक्षण दिखे

कुछ को ये लक्षण बाल धोते समय ही महसूस हुए, तो कुछ को कुछ दिन बाद.



कितना बड़ा है खतरा?

डॉ. बताते है की ऐसा बहुत कम होता है, लेकिन गर्दन को ज्यादा देर तक लटकाना सही नहीं है। इससे बचना चाहिए।


क्या सावधानी रखें?

बाल धोते समय सिर को बहुत ज्यादा पीछे न झुकाएं

गर्दन के नीचे तौलिया या तकिया रखें ताकि सपोर्ट मिले



किन लक्षणों पर ध्यान दें?

चक्कर आना

धुंधला दिखना

शरीर के किसी हिस्से में कमजोरी

संतुलन बिगड़ना

अगर ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।