BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा
06-Feb-2021 01:20 PM
DESK: घोड़ी पर होके सवार चला है दूल्हा यार...गुलाम बेगम बादशाह का यह गाना आपने जरूर सुना होगा और घोड़ी पर सवार होकर दूल्हे को बारात ले जाते भी देखा होगा लेकिन किसी दुल्हन को घोड़ी पर बैठकर दूल्हे के घर बारात लेकर जाना शायद ही देखा होगा। जी हां हम बात कर रहे है मध्य प्रदेश के सतना के रहने वाले वलेचा परिवार की इकलौटी बेटी दीपा वलेचा की। जिसने समाज में यह संदेश देने की कोशिश किया कि बेटियां किसी से कम नहीं होती इसलिए बेटा और बेटी में कोई फर्क नहीं किया जाना चाहिए। दुल्हन दीपा वलेचा की माने तो उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वह कभी घोड़ी पर बैठकर इस तरह ससुराल जाएगी।
मध्य प्रदेश के सतना से कोटा के लिए निकली बारात में दूल्हे की जगह दीपा घोड़ी पर सवार हुई। उसकी खुशी देखते ही बन रही थी। बारात में शामिल लोग भी घोड़ी पर सवार बिटिया के साथ दूल्हे के घर के लिए निकले और इस दौरान जमकर ठुमके भी लगाए। दीपा के परिवार वालों ने अपनी बेटी की इच्छा पूरी की साथ ही समाज को यह संदेश भी दिया कि बेटियां किसी पर बोझ नहीं होती। इसलिए बेटा-बेटी में कोई फर्क नहीं किया जाना चाहिए। परिजनों ने बताया कि जितना अधिकार बेटे को है उतना ही बेटियों को भी अधिकार दिया जाना चाहिए।
दीपा के परिजनों ने बताया कि कई वर्ष के बाद उनके घर में बेटी का जन्म हुआ था जिसे परिवार के सभी लोग बहुत प्यार करते हैं। वे बेटा और बेटियों में कोई फर्म नहीं समझते। जिस प्रकार बेटों की बारात निकलती है उसी तरह उनका भी सपना था कि बेटी की बारात निकले। बेटी की बारात निकालकर समाज को यह संदेश देना चाहते है कि बेटियों का सम्मान करें, यदि बिटिया है तो कल है इसलिए बेटा-बेटी में फर्क नहीं करना चाहिए। आज भी समाज में कुछ कुरीतियां मौजूद हैं, जो बेटियों को बोझ समझती हैं. दीपा की शादी उनके लिए एक संदेश है जो बेटियों को बोझ समझते हैं. समाज के लिए ..यह सीख भी है बेटा और बेटी में कोई अंतर नही होता जितना अधिकार बेटे को है उतना ही अधिकार बेटी को समाज में देना चाहिए