Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल
24-Feb-2023 05:10 PM
By First Bihar
DESK: मौसम में अभी के समय तापमान में काफी उतराव-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी ठंड का एहसास होता है तो कभी अत्याधिक गर्मी लगने लगती है। बदलते मौसम में अक्सर सर्दी, खासी, जुकाम और नाक बंद होना आम बात है। इन दिनों में डॉक्टर भी आपको अपने सेहत का विशेष ध्यान रखने की सलाह देते हैं। बदलते मौसम में जब भी जुकाम होता है तो नाक बंद हो जाता है। इस वजह से आपको सांस लेने में तकलीफ होती है। बंद नाक से घुटन और बेचैनी होने लगती है। अगर बंद नाक से आप भी राहत पाना चाहते हैं तो इन आयुर्वेदिक तराकों को अपना सकते हैं। इनसे आपको जल्द ही राहत मिलेगी।
दरअसल, सर्दी जुकाम में अक्सर नाक बंद हो जाती है। जिससे घबराहट और बेचैनी होने लगती है। कुछ लोगों को बंद नाक परेशान करती है तो कुछ को बहती नाक भी परेशान करती है। ऐसे में सरसों का तेल, शहद, अजवाइन और नीलगिरी का तेल के इस्तेमाल से आप राहत की सांस ले सकते हैं। इन सबका उपयोग आप इन तरीकों से कर सकते हैं।
पहले सरसों के तेल को पका लें फिर तेल के ठंडा होने के बाद इसकी कुछ बूंदे नाक में डाल लें। कुछ ही टाइम में आपकी नाक खुल जाएगी और आप राहत की सांस लेंगे। ठीक इसी प्रकार नीलगिरी के तेल को भी पहले पका लें और तेल के ठंडा होने पर उसकी कुछ बूंद नाक में डालें। ध्यान रहें कि नीलगिरी के तेल को नाक में डालने से थोड़ी जलन भी होती है तो इसके बूंद आप पानी में डालकर भाप भी ले सकते हैं।
वहीं, शहद को गर्म पानी में दो चम्मच डालकर दिन में दो से तीन बार पीने से बंद नाक से राहत मिलती है। अजवाइन का उपयोग भूनकर किया जाता है। पहले अजवाइन को अच्छी तरह से भून लें। ध्यान रखें की अजवाइन जले नहीं, इसके बाद इसे एक पोटली में बांध कर सूघें। इससे आपको बंद नाक से राहत मिलती है। साथ ही जुकाम में तुलसी के पत्ते और काली मिर्च की बनी चाय के रोजाना सेवन से राहत मिलती है।