BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
31-Jul-2025 01:03 PM
By FIRST BIHAR
August Born People: अगस्त का महीना हर मायने में विशेष होता है। इस महीने में जन्म लेने वाले लोग न सिर्फ पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर होते हैं, बल्कि अपनी मैग्नेटिक पर्सनैलिटी से दूसरों को आसानी से आकर्षित भी करते हैं।
अंकशास्त्र और ज्योतिष के अनुसार, अगस्त में जन्मे लोग दो राशियों सिंह और कन्या के अंतर्गत आते हैं। जो लोग 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच जन्म लेते हैं, वे सिंह राशि के होते हैं। इसके बाद जन्मे लोग कन्या राशि में आते हैं। इस कारण अगस्त में जन्म लेने वालों में दोनों राशियों के कुछ विशेष गुण पाए जाते हैं।
अगस्त में जन्मे लोग बेहद साहसी और आत्मविश्वासी होते हैं। वे अपने काम को पूरे स्मार्ट और स्ट्रेटेजिक तरीके से पूरा करते हैं और असफलता को कभी स्वीकार नहीं करते। भले ही बाहर से ये मजबूत नजर आते हों, लेकिन अंदर से ये लोग काफी इमोशनल और केयरिंग होते हैं। ये अपने करीबियों की बहुत परवाह करते हैं।
ये लोग हमेशा बड़े सपने देखते हैं और उनमें सफल होने के लिए निरंतर मेहनत करते हैं। इन्हें पसंद नहीं होता कि कोई उनके फैसलों पर सवाल उठाए। अपने जीवन में स्पष्ट दिशा और मजबूत इच्छाशक्ति के साथ आगे बढ़ते हैं। अगस्त में जन्मे लोग अपने दिल की बातें आसानी से किसी से साझा नहीं करते। इन्हें किसी पर भरोसा करने में समय लगता है, इसलिए अक्सर ये अपनी समस्याओं का हल खुद ही निकाल लेते हैं।
इनकी बॉडी लैंग्वेज, आवाज और सोच इतनी पॉजिटिव होती है कि लोग खुद-ब-खुद इनकी ओर आकर्षित हो जाते हैं। इनका व्यक्तित्व मैग्नेट की तरह होता है, जो सकारात्मक सोच वाले लोगों को खींच लाता है। हालांकि इनका फ्रेंड सर्कल छोटा होता है, लेकिन ये भरोसेमंद और वफादार दोस्त होते हैं। ये एक बार किसी से जुड़ जाएं, तो पूरी ईमानदारी से रिश्ता निभाते हैं।