ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश

Home / lifestyle / अस्थमा के मरीजों को है कोरोना से ज्यादा खतरा, ऐसे बरतें विशेष सावधानी...

अस्थमा के मरीजों को है कोरोना से ज्यादा खतरा, ऐसे बरतें विशेष सावधानी

25-May-2020 03:34 PM

DESK : कोरोना वायरस से बचने के लिए सबसे कारगर है सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और मास्क का उपयोग करना. कोरोना काल में मास्क पहनना संक्रमण से बचने के लिए सबसे जरुरी है. सरकार ने इसे हर जगह अनिवार्य कर दिया है साथ ही ऐसा न करना दंडनीय अपराध माना जायेगा. लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक, अस्थमा और फेफड़ों की बीमारी से ग्रसित मरीजों के लिए मास्क पहनना नुकसानदेह हो सकता है. इसे देखते हुए ब्रिटेन सरकार ने अस्थमा के मरीजों को मास्क पहनने से छूट दे दी है, पर उन्हें विशेष सावधानी बरतने को कहा है. कोरोना वायरस सबसे पहले इंसान के फेफड़े को अटैक करता है. अस्थमा मरीज के फेफड़े किसी सामान्य इंसान की तुलना में कमजोर होते है इसलिए उन्हें विशेष सावधानी और सतर्कता बरतनी होगी.    

विशेषज्ञों के अनुसार मास्क पहनने से अस्थमा के मरीजों को सांस लेने में तकलीफ होती है मास्क चेहरे को ढक देता है जिसके कारण सांस लेने में परेशानी होती है, साथ ही चेहरा ढका होने की वजह से इंसान को बार बार गर्म और नम हवा में सांस लेना पड़ता जो संक्रमण के खतरे को और बढ़ा देती है. गर्मी में ये परेशानी और बढ़ जाती है. ऐसे में उन्हें क्या करना चाहिए आइये जानते हैं:-

1.    डॉक्टरो के मुताबित अस्थमा के मरीजों को कोशिश करना चाहिए की वो घर से बाहर कम ही निकलें.

2.    प्रदूषित माहौल या तेज धूप हो तो बाहर निकलने से बचें.

3.    मास्क के रूप में आप हमेशा सूती कपड़े का ही इस्तेमाल करें. 

4.    मास्क यदि पसीने से गिला महसूस हो तो तुरंत बदल लें. 

5.    घर से बाहर निकलने से 20 मिनट पहले मास्क पहनकर देखें, अच्छा महसूस करें तो ही मास्क लगाकर बाहर जाएं.

6.    डॉक्टर द्वारा बताया गया इनहेलर को हमेश साथ रखें, और जरुरत महसूस होने पर तुरंत इस्तेमाल करें

कोविड-19 व अस्थमा के लक्षणों में कुछ समानताएं हैं, लक्षण दिखें तो डाक्टर से मिलें  घबराएं नहीं.  यदि उन्हें सांस लेने में कठिनाई होती है तो उन्हें कहीं ना कहीं यह भी महसूस हो सकता है कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. इसलिए अस्थमा के मरीजों को जब अस्थमा अटैक आए तो उन्हें बिल्कुल भी घबरा कर यह नहीं सोचना चाहिए कि उन्हें कोरोना वायरस का संक्रमण हो गया है. लक्षणों को पहचानने की कोशिश करनी चाहिए और जब आपको लगे कि यह अस्थमा अटैक नहीं है तो तुरंत सरकार के द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें और डॉक्टर की सलाह लें.