Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश
22-May-2020 04:32 PM
DESK : एनीमिया यानी शरीर में खून की कमी. हिमोग्लोबिन की मात्रा जब शरीर में घटने लगे तब ये बीमारी होती है. इस बीमारी में हमारे खून में मौजूद रक्त के लाल कणों या कोशिकाओं के नष्ट होने की दर उनके निर्माण की दर से अधिक होती है. ज्यादातर औरतें इस बीमारी से पीड़ित है. इसके कारण महिलाओं में अन्य बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है.
यह ऐसी समस्या है जिस पर लोग कम ही ध्यान देते है. बढ़ती उम्र के साथ एनीमिया की समस्या भी गंभीर रूप ले लेती है. पर आज कल एनीमिया की शिकायत बच्चों में भी होने लगी है. डॉक्टर इस बीमारी का प्रमुख कारण समय के साथ खान-पान में होने वाले बदलाव को मानते है. उनका कहना है की खून में हिमोग्लोबिन की मात्रा कम होने पर शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह कम हो जाता है जिससे करण हम जल्दी थकान महसूस करने लगते है
एनीमिया के कारण होने वाली समस्या
शरीर में खून की कमी के कारण सांस फूलना, हृदयगति तेज होना चक्कर आना, चेहरे और हाथ पैर में सुजन की समस्या, कमजोरी ये आम बात है. खून में आयरन की कमी के कारण इन सारी परेशानीयों का सामना करना पड़ता है. हम अपने खानपान में कुछ बदलाव ला कर खुद को इस बीमारी से बचा सकते है. आइये अपने आहार में कुछ ऐसे बदलाव लायें जिससे हमारा शरीर इस बीमारी से लड़ सके.
इन चीजों के सेवन से होता है फायदा
• भोजन में विटामिन-ए और विटामिन-सी को शामिल करें.
• खाने में आप गाजर, टमाटर, चुकुन्दर, अनार हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें.
• गुड़ और चना खाने की आदत डालें, अगर आप काले गुड़ का सेवन करते हैं तो ये और भी लाभकारी होगा. यह हिमोग्लोबिन बनाने में मददगार साबित होता है.
• शरीर में खून की कमी हो तो आप आयरन की टेबलेट भी ले सकते है पर टेबलेट लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरुर लें.