रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज
18-Oct-2023 10:33 AM
By First Bihar
DESK : ट्विटर यानी X के मालिक एलन मस्क ने ऐलान कर दिया है कि अब इसके यूजर को ट्टीट करने या पोस्ट डालने के लिए भी पैसे देने पड़ेंगे। अब बिना पैसे दिए अगर आप X प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं तो आप सिर्फ ट्वीट पढ़ पाएंगे। अगर आपको अपनी पोस्ट, फोटो या वीडियो डालनी है तो आपको पेड प्लान लेना ही पड़ेगा।
दरअसल, एलन मस्क ने बताया है कि ट्विटर का इस्तेमाल करने के लिए सालाना 1 डॉलर यानी लगभग 83 रुपये की फीस ली जाएगी। फिलहाल इसकी शुरुआत न्यूजीलैंड और फिलीपीन्स से की गई है। अनुमान है कि जल्द है कि पूरी दुनिया में X का इस्तेमाल करने के लिए यही प्लान काम करेगा। इससे पहले उन्होंने ब्लू टिक के लिए पेड प्लान शुरू किया था। इसके बाद ट्वीट करने के लिए भी फीस देने का प्लान शुरू कर दिया है।
मस्क का कहना है कि इससे बॉट अकाउंट्स पर रोक लगाई जा सकेगी।न्यूजीलैंड और फिलीपीन्स से शुरू की गई इस सर्विस से लिए सालाना 1 डॉलर की फीस देनी होगी। यह प्लान कंपनी के 'Not a Bot' प्रोग्राम का हिस्सा है। मस्क का कहना है कि इस प्लान को लेने वाले यूजर्स ये साबित कर देंगे कि वे बॉट अकाउंट नहीं है। साथ ही, यह भी कहा गया है कि नए देशों में वेब यूजर्स को अपने X अकाउंट के लिए अपना फोन नंबर वेरिफाई करना जरूरी होगा।
आपको बताते चलें कि, X ने एक पोस्ट में कहा है कि स्पैम और बॉट ऐक्टिविटी को कम करने के लिए यह बेहद जरूरी कदम है। एलन मस्क के ऐलान यह स्पष्ट है कि अगर आप सालाना 1 डॉलर की फीस नहीं देते हैं तो आप सिर्फ 'रीड ओनली' सेक्शन का इस्तेमाल कर पाएंगे। यानी इस प्रोग्राम में आप ट्वीट को पढ़ तो सकते हैं लेकिन अपना ट्वीट नहीं कर सकते। इससे पहले, एलन मस्क ने ट्विटर यूजर्स को इम्प्रेशन के आधार पर पैसे देने भी शुरू कर दिए हैं।