ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा

Home / lifestyle / Airtel यूजर्स का डाटा लीक, हैकर ग्रुप के खुलासे से मचा हड़कंप

Airtel यूजर्स का डाटा लीक, हैकर ग्रुप के खुलासे से मचा हड़कंप

02-Feb-2021 09:13 PM

DESK : क्या आप भी एयरटेल यूजर हैं? आप भी एयरटेल का नंबर इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो फिर आप सतर्क हो जाइए क्योंकि आपके पर्सनल डीटेल्स की जानकारी अब लीक हो सकती है। एयरटेल यूजर्स की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है। रेड रैबिट नाम के एक हैकर ग्रुप का दावा है कि लाखों एयरटेल यूजर्स के मोबाइल नंबर ऑनलाइन लीक हो गए हैं। इसमें उनके पर्सनल जनाकारी के साथ-साथ आधार नंबर और एड्रेस जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल है। 


हैकर ग्रुप ने 25 लाख से ज्यादा एयरटेल यूजर्स के डाटा को लीक किया है। उनका दावा है कि देश के एयरटेल यूजर्स के पर्सनल डिटेल्स उन्होंने अपने पास रखा है लेकिन अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह हैकर ग्रुप कहां से ऑपरेट करता है। हैकर्स ने ऑनलाइन इससे जुड़ा वीडियो भी रिलीज किया इसके लिए अलग से वेबसाइट बनाई और बाद में इस वेबसाइट को बंद कर दिया गया। 


उधर डाटा लीक होने के मामले में एयरटेल के अंदर हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले पर एयरटेल ने अपना बयान जारी किया है। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि कंपनी के सभी यूजर्स की प्राइवेसी सुरक्षित है। कंपनी ने कहा है कि यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर हम प्रतिबंध है और इस मामले में कंपनी की तरफ से किसी भी तरह का कोई डाटा ब्रीच नहीं हुआ है। एयरटेल ने अधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा है कि हैकर ग्रुप द्वारा किया जाने वाला यह दावा पूरी तरह से सही नहीं है क्योंकि डाटा का ज्यादातर हिस्सा एयरटेल का है ही नहीं। कंपनी के मुताबिक इस मामले को लेकर हम सतर्क है। आपको बता दें कि प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट वीडियो में रेड रैबिट नाम के एक हैकर ग्रुप ने एयरटेल का डाटाबेस एक्सेस करते हुए दिखाया था जिसके बाद हड़कंप मचा।