ब्रेकिंग न्यूज़

LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार

Home / lifestyle / अगर जल्दबाजी में खाते हैं खाना, तो हो सकती हैं ये परेशानियां

अगर जल्दबाजी में खाते हैं खाना, तो हो सकती हैं ये परेशानियां

02-Oct-2020 11:52 AM

DESK : आजकल की भागदौड़ वाली ज़िन्दगी में लोग आराम से बैठकर ब्रेकफास्ट और लंच तक नहीं कर पाते हैं. सुबह ऑफिस का काम शुरू करने की जल्दी होती है जबकि दोपहर में लंच के लिए मीटिंग में से कुछ समय निकाल पाते हैं. महामारी के समय में हर घर में यह एक रेगुलर सीन बन गया है. ऐसे में जल्दबाजी में खाना शरीर के लिए नुकसानदायक है.


जब भी हम जल्दबाज़ी में ब्रेकफास्ट और लंच करते हैं तो जरुरत से ज्यादा कैलोरीज लेते हैं और इससे हमारे मन को यह एहसास भी नहीं होता की हमारा पेट भर चुका है और कब भरा ये भी पता नहीं चल पता. पेट भर जाता है तो वह मस्तिष्क को सिग्नल भेजता है और हम खाना बंद कर देते हैं.


ज्यादा खाना खाने से अक्सर वजन बढ़ता है जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं पैदा करती हैं. हमारे शरीर में कोशिकाएं सभी एक्स्ट्रा कैलोरी को स्टोर करती हैं, जिससे वजन तेज़ी से बढ़ता है. फिट रहने के लिए धीरे-धीरे खाएं और वजन बढ़ाने से बचें. 


जल्दबाज़ी में भोजन करने से सीधे डायबिटीज का कारण नहीं बनता है, लेकिन यह इस बीमारी के डवलपमेंट की रिस्क को बढ़ा देता है. कुछ स्टडीज से साबित होता है कि फास्ट इटिंग से इंसुलिन रेजिस्टेंस की रिस्क बढ़ जाती है, जो वयस्कों में टाइप 2 डायबिटीज का कारण बन सकता है.


खाना जल्दी खाने से कई बार इनडाइजेशन की समस्या हो जाती है. जिससे भोजन को डाइजेस्ट करना डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए मुश्किल हो जाता है. इससे सूजन और इनडाइजेशन की समस्या होती है. यह तब होता है जब आप अपने भोजन को ठीक से नहीं चबाते हैं.