Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश
01-Jun-2020 01:43 PM
DESK : कोरोना वायरस संक्रमण का दौर अभी पूरी तरह टला नहीं है. पर ज़िन्दगी को अब धीरे-धीरे पटरी पर वापस लाने की कोशिश की जा रही है. लोग पूरी एहतियात बरतते हुए, खुद को संक्रमण से बचाते हुए वापस अपने सामान्य ज़िंदगी की तरफ लौट रहे है. सरकारी कार्यालय के साथ ही प्राइवेट ऑफिस भी अब खुल गए है. ऑफिस में अब सभी कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य है. ऐसे में अब पूरी जिम्मेदारी हम पर है कि हम कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर कितने सजग हैं.
जीवन भले ही रफ़्तार पकड़ ले पर पहले जैसी सामान्य तो नहीं ही हो पाएगी. अब हमें इसके साथ ही रहना होगा. मास्क, ग्लव्स, सैनिटाईजर और सोशल डिस्टेंसिग अब हमारे ज़िन्दगी का अभिन अंग बन गया है. ऐसे में हमें अब अपना ख्याल पहले से कहीं ज्यादा रखना होगा ताकि हम अपने साथ-साथ अपने संपर्क में आने वाले तमाम लोगों को कोरोना संक्रमण से बचा सकें. आइए जानते हैं इसके लिए हमें क्या करना चाहिए.
1. शरीर स्वस्थ तो बीमारी रहेगी दूर:- नियमित व्यायाम कोरोना संक्रमण से बचने के लिए बेहद जरूरी है. रोज व्यायाम कर के 800 से 1000 कैलोरी बर्न करने वाली एक्सरसाइज जरूर करें. इसमें ट्रेड़मिल, योग, रो-जंपिंग, जुंबा डांस आदि शामिल कर सकते हैं. रोज व्यायाम करने से हमारा शरीर रोग से लड़ने के लिए तैयार रहता है.
2. मास्क और ग्लव्स से कर ले दोस्ती:- कोरोना से बचने के लिए जरूरी है कि हम घर से बाहर जब भी जाएं तो चेहरे पर मास्क और हाथ में ग्लब्ज पहन कर जाएं. पहले तो बिना कारण घर से बाहर न निकलें लेकिन जाना जरुरी हो तो जहां तक संभव हो किसी चीज को स्पर्श न करें. यदि ऐसा करते हैं तो संक्रमण का खतरा बहुत बढ़ सकता है. जब तक कोरोना वायरस का इलाज नहीं मिल जाता, तब तक बचाव ही इलाज है.
3. बाहर खाने-पिने से बचें:- कोरोना संक्रमण अभी पूरी तरह से ख़त्म नहीं हुआ है, पर फिर भी होटल व रेस्त्रां को अब खोल दिया गया है, इन जगहों पर हमेशा भीड़ रहती है. ऐसे में अभी यहां जाना सही नहीं है. यदि आप अपने किसी पसंदीदा खाने को घर पर नहीं बना सकते तो बेहतर है कि आप इनको होम डिलीवरी करवा लें. इसके अलावा बाहर का खाना इसलिए भी नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इससे इम्युनिटी कमजोर होने का खतरा रहता है, जिससे कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है.
4. कम में गुजारा करने की आदत डालें:- कोरोना काल में यदि जीवन सुलभता से जीना है तो इसके लिए हमें कम चीजों में जीवन गुजारना सीखना होगा. कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण लंबे समय तक उद्योग-धंधे प्रभावित रहने वाले हैं. ऐसे में जिस सुख सुविधा के साथ हम पहले रहते थे वो अब नहीं रहेगा. इसलिए अब कम में गुजरा करना होगा.
5. यात्रा करने से बचें:- देश में हवाई यातायात 25 मई से शुरू कर दी गई थी. कहा गया था की लोगों की पूरी जांच के बाद ही उन्हें फ्लाइट में एंट्री मिलेगी. ऐसा किया भी जा रहा है पर फिर भी लोग बाद में कोरोना संक्रमित पाए जा रहे है. इसलिए बेहतर है की आप अनावश्यक सफर करने से बचें कोरोना के साथ जीने का मतलब ये बिलकुल नहीं है कि आप बिना किसी अनिवार्य कारण के ट्रेवल करें.