मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
10-Feb-2021 03:17 PM
DESK : नौकरी से निकाले गये युवक ने नदी में कूद कर सुसाइड कर लिया. मामला झारखंड के जमशेदपुर के कदमा थाना इलाके के रामनगर की है. जहां मरने से पहले युवक ने घर में सुसाइड नोट भी छोड़ा था जिसमें लिखा था कि 'मैं संजय चूटेल अपनी इच्छा से मर रहा हूं. इसमें मेरे परिवार का कोई भी विवाद नहीं है. और ना ही कोई परेशानी है. मैं अपने आप से बहुत परेशान होकर ये कदम उठा रहा हूं. अपने बीवी-बच्चे से बहुत प्यार करता हूं. पता नहीं शायद ऊपर वाले को यही मंजूर होगा.'
युवक की लाश मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया है. पुलिस ने युवक की डेड बॉडी खरकई नदी से बरामद किया है. संजय जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी में सुपरवाइजर था. गुरुवार की सुबह से सुसाइड नोट छोड़ घर से लापता हो गया था. जिसके बाद उसकी लाल मंगलवार की शाम खरकई नदी में मिली.
स्थानीय लोगों ने मंगलवार को खरकई नदी में एक शव को देखकर पुलिस को सूचना दी.मौके पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को निकलवाया और संजय के परिवार को सूचना दी. जहां संजय के फुफेरे भाई ने हाथ में टैटू देखकर संजय की पहचान की. आशंका है कि संजय ने नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली. हालांकि उसने ऐसा क्यों किया, ये स्पष्ट नहीं हो पाया है.
संजय की शव मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया है. वहीं संजय की पत्नी सुधा ने अपने पति के सीनियर सौरभ कुमार पर संजय को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. पत्नी ने बताया कि काम को लेकर सौरभ कुमार उसके पति को प्रताड़ित करता था. उसे काम से निकाल दिया गया था और उसका पैमेंट भी काट लिया गया था. इससे संजय मानसिक रूप से परेशान था. सुधा सहित संजय के परिजनों ने थाना में लिखित आवेदन देकर सौरभ कुमार पर कार्रवाई की मांग की है.