ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / jharkhand / युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, हालत नाजुक

युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, हालत नाजुक

10-Sep-2022 02:00 PM

JHARKHAND: झारखंड के गढ़वा में दुमका जैसी घटना हुई है। जहां एक युवक को पेट्रोल छिड़कर जिंदा जलाने की कोशिश की गयी। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना गढ़वा के नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के चित्तविश्राम गांव की है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।


युवक की पहचान 37 वर्षीय दीपक सोनी के रूप में हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पायी है। पीड़ित ने बताया कि कसमुद्दीन एक दूसरे युवक से लड़ रहा था। जब उसने लड़ाई का कारण पूछा तो कसमुद्दीन ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जिससे दीपक बुरी तरह झुलस गया। 


आनन-फानन में उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां वह जिन्दगी और मौत के बीच जुझ रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रहे हैं। आरोपी की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पायी है। कसमुद्दीन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।