Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार चाय-नाश्ते की बचत से बनाइए सोने का खजाना… ‘डिजिटल गोल्ड’ का ऐसा मैजिक, जानकर रह जाएंगे हैरान! Bihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें.... पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल
16-Oct-2020 08:44 AM
RANCHI: जेल में बंद पूर्व कृषि मंत्री और कांग्रेस नेता योगेंद्र साव इलाज का बहाना बनाकर एक माह तक दिल्ली में मस्ती करते रहे. इनके साथ में पांच पुलिसकर्मी और दारोगा भी साथ देते रहे. जिसके बाद एसएसपी ने दारोगा और पांचों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है.
जेल से आंख का इलाज करने का बनाया था बहाना
जेल में बंद पूर्व मंत्री योगेंद्र साव इलाज कराने के बहाने 30 अगस्त को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार से दिल्ली एम्स गए थे. दिल्ली जाने के बाद वह अपना इलाज नहीं कराए. एक माह तक दिल्ली में रहने के दौरान नेता जी जेल कई नेताओं से दिल्ली में मुलाकात कर डाली. इस दौरान पुलिसकर्मी भी उनके सेवा में लगे रहे. इस दौरान पूर्व मंत्री के साथ पुलिसकर्मी भी जेल मैनुअल की धज्जियां उड़ाते रहे. जिसके बाद वह एक अक्टूबर को फिर से वापस जेल लौटे.
दारोगा और 4 सिपाही सस्पेंड
जब इसकी जानकारी रांची एसएसपी को हुई तो उन्होंने पूर्व मंत्री की सुरक्षा में तैनात दारोगा और पांच पुलिसकर्मियो को तत्काल सस्पेंड कर दिया. योगेंद्र साव के मौज मस्ती के दौरान इनकी सुरक्षा में तैनात दारोगा और पुलिसर्मियों ने रोक टोक करना उचित नहीं समझा है. योगेंद्र साव को कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पूर्व मंत्री को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली जाने की सशर्त अनुमति मिली थी. उन्हें हिदायत दी गई थी कि हर हाल में जेल मैनुअल का पालन करेंगे. उनके साथ में एक दारोगा और पांच पुलिसकर्मी को दिल्ली भेजा गया था.