ब्रेकिंग न्यूज़

अवैध होर्डिंग से हजारों करोड़ का नुकसान, सख्त कार्रवाई के मूड में सरकार बेटा नहीं होने पर बीवी को मौत के घाट उतारा, 3 बेटियों की मां की हत्या के बाद सरेंडर करने थाने पहुंच गया पति Success Story: घर-घर अखबार पहुंचाने से शुरू हुआ सफर, आज करोड़ों का खड़ा किया बिजनेस, जानें पूरी कहानी मोकामा में अनंत सिंह के समर्थकों पर जानलेवा हमला, सूरजभान सिंह के बहनोई खन्ना सिंह पर आरोप CBSE Board Exam 2026: CBSE बोर्ड परीक्षा में पूछे जा रहे हैं IIT-JEE जैसे कठिन सवाल! कोर्ट में दायर हुई याचिका, जाने क्या है मामला? शादी के बाद मैट्रिक की परीक्षा देने सीधे सेंटर पर पहुंच गई दुल्हन, दूल्हे राजा भी थे साथ दानापुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर ब्रह्मर्षि परिवार का भव्य आयोजन, भैयारी भोज में जुटे समाज के लोग Bihar Road Accident: पटना-आरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, पूजा करके लौट रहे दंपत्ति की दर्दनाक मौत BIHAR NEWS: बिहार में महिलाओं को मिलेगा रोजगार: हर वार्ड में बहाल होंगी जीविका समितियां, जानिए नया अपडेट मुजफ्फरपुर में 60 साल के स्कूल मालिक ने 28 वर्षीया शिक्षिका से की शादी, अपहरण का आरोप

शादी के 20 दिन बाद पति को छोड़कर पत्नी फरार, 90 हजार कैश और 72 ग्राम सोना लेकर भागी

झारखंड के पलामू में शादी के 20 दिन बाद पत्नी 90 हजार कैश और 72 ग्राम सोना लेकर फरार हो गई। पीड़ित पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पत्नी पुणे की रहने वाली है और दोनों की शादी 8 जून 2025 को हुई थी।

Jharkhand

28-Jun-2025 09:22 PM

By First Bihar

 JHARKHAND: झारखंड के पलामू जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है,जहां शादी के महज 20 दिन बाद ही एक नवविवाहिता पति को छोड़कर घर से फरार हो गई। हैरानी की बात यह है कि वह घर में रखे 90 हजार रुपये कैश और 72 ग्राम सोने के गहने भी अपने साथ ले गई। घटना डाल्टेनगंज के मेदिनीनगर का है। बताया जाता है कि पीड़ित पति गणेश्वर आभूषण दुकान में कारीगर के रूप में काम करते हैं। उन्होंने पत्नी के अचानक गायब होने की लिखित शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई है।


मिली जानकारी के अनुसार गणेश्वर और उसकी पत्नी दोनों मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। पत्नी पुणे जिले के लातूर गांव की रहने वाली है। दोनों की शादी 8 जून 2025 को आपसी सहमति से हुई थी। पति गणेश्वर ने पुलिस को बताया कि शादी से पहले उसकी पत्नी के एक पूर्व प्रेमी ने फोन कर शादी रोकने की धमकी दी थी। लेकिन बाद में लड़की ने स्पष्ट रूप से अपनी मर्जी से विवाह करने की बात कही थी। जिसके बाद उसने शादी की थी। 


शादी के कुछ दिन बाद ही 19 जून को गणेश्वर अपनी पत्नी को लेकर डाल्टनगंज आया था। यहां दोनों किराये के मकान में रहना शुरू किया। सब कुछ सामान्य चल रहा था। लेकिन 27 जून को जब गणेश्वर काम से घर लौटा तो देखा कि उसकी पत्नी घर से गायब है। गणेश्वर ने पूरे घर की तलाशी ली तो पता चला कि उसकी पत्नी अपने सारे कपड़े ले गयी है,साथ में 90,000 रुपया कैश और करीब 72 ग्राम सोने के गहने भी अपने साथ ले गई है। 


आसपास पूछताछ के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला तब गणेश्वर ने मकान के पास लगे सीसीटीवी फुटेज का खंगाला। जिसमें पत्नी खुद ही घर से बाहर जाती हुई दिखाई दे रही है। गणेश्वर ने घटना की लिखित सूचना पुलिस को दी है। फिलहाल पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार,यह मामला शादी के नाम पर विश्वासघात और संभावित धोखाधड़ी का प्रतीत होता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न एंगल से जांच की जा रही है,जिसमें महिला के पुराने संबंधों और उसके मोबाइल ट्रेसिंग पर भी काम किया जा रहा है।