ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज

Home / jharkhand / ट्रीपल मर्डर से सनसनी, आपसी विवाद में बेटे ने पिता और भाभी-चाची...

ट्रीपल मर्डर से सनसनी, आपसी विवाद में बेटे ने पिता और भाभी-चाची की कर डाली हत्या

22-Apr-2024 01:49 PM

By First Bihar

RANCHI : लातेहार जिला में ट्रीपल हत्याकांड से इलाका में कोहराम मच गया है। वहीं दो अन्य की हालत नाजुक बतायी जा रही है। मृतक और घायल सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। वहीं हत्या का आरोप मृतक के पुत्र पर लगा है। यह पूरा मामला जिले के गारू थानाक्षेत्र के सरयू इलाके की है। इस घटना के बाद इलाके में भय का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, सरयू इलाका के डबरी गांव में बीती रात्रि आरोपी रंजन उरांव का परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कहासुनी आरंभ हुई। जो बढ़कर हाथापाई तक पहुंच गया। इसी दौरान रंजन उरांव ने कुल्हाड़ी उठाकर परिवार के अन्य सदस्यों पर हमला बोल दिया। जिससे पिता, चचेरी भाभी और चाची की दर्दनाक मौत हो गई। 


वहीं, इस घटना में पत्नी और चचेरा भाई और घायल हो गये। जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्रारंभिक उपचार जारी है। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस घटनास्थल पहुंच शव को कब्जाने में जुटी है। जबकी आरोपी को गिरफ्तार करने की कवायद जारी है।  हत्या की इस वारदात के बाद से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। वे पुलिस प्रशासन से हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।