ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Railway : बिहार के इस जिले को मिली बड़ी सौगात, 137 KM नई रेल लाइन से जुड़ेगा शहर , 621 करोड़ की परियोजना से बदलेगी अर्थव्यवस्था और कनेक्टिविटी! BIHAR POLICE : “पुलिस ने मारा” की अफवाह… और फिर तांडव, छीनी SLR राइफल ! CCTV से सामने आया सच, जानिए फलका थाना कांड ममाले का क्या है असली कहानी Bihar Politics : इस्तीफे से पहले बड़ा दांव! दिल्ली में इस दिन नीतीश कुमार की हाई लेवल मीटिंग, क्या इस बैठक में तय होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री ? BIHAR NEWS : ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में 12 साल के छात्र की रहस्यमयी मौत, परिजनों ने कहा- ये हादसा नहीं हत्या BIHAR POLICE : बिहार पुलिस अब होगी और ताकतवर, करोड़ों की लागत से खरीदी जाएंगी 4000 आधुनिक पिस्टल; क्या इससे अपराध पर लगेगा लगाम? Bihar News : अब गांव में ही होगी ग्रेजुएशन! बिहार के 215 प्रखंडों में खुलेंगे नए कॉलेज, इतने सीटों पर होगा एडमिशन Bihar Politics : खरमास खत्म होते ही बिहार को मिलेगा नया CM! सूबे में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? इस दिन इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार BIHAR NEWS : वाल्मीकि नगर के दौरे पर होंगे नीतीश कुमार, विकास योजनाओं की होगी समीक्षा; क्या मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स? पढ़ें पूरी खबर Bihar weather : बिहार में 4 दिन का तूफानी अलर्ट! आंधी-बारिश से मचेगा मौसम का कहर मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान!

Home / jharkhand / तेजस्वी यादव का दो दिसवीय मिशन झारखंड, पार्टी को मजबूत करने के लिए...

तेजस्वी यादव का दो दिसवीय मिशन झारखंड, पार्टी को मजबूत करने के लिए रविवार को करेंगे कार्यकर्ता मिलन समारोह

11-Feb-2023 09:43 AM

By First Bihar

RANCHI : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव दो दिवसीय रांची दौरे पर शनिवार को पहुंच रहे है। सुबह 11 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां आरजेडी के नेता और कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। उसके बाद रांची एयरपोर्ट से वो सीधे रेडिसन ब्लू होटल जाएंगे जहां वो पार्टी के नेताओं के साथ राज्य में पार्टी को मजबूत करने के लिए बैठक करेंगे।


रविवार को हरमू रोड़ स्थित कार्निवाल हॉल में पार्टी की ओर से आयोजित होने वाले कार्यकर्ता मिलन समारोह को संबोधिम करेंगे। राज्य में आरजेडी अपने परंपरागत जनाधार को बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं को एक बार फिर से सक्रिय करने की कोशिश करेगी। 2019 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के सिर्फ एक उम्मीदवार को जीत मिली थी। चतरा सीट से सत्यानंद भोक्ता चुनाव जीतकर आए और हेमंत सोरेने के नेतृत्व में चल रही सरकार में मंत्री बने।


आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने आरजेडी कार्यकर्ताओं और नेताओं से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में एयरपोर्ट पहुंचकर तेजस्वी यादव का स्वागत करे। रविवार को होने वाले पार्टी के मिलन समारोह में आरजेडी के पूर्व सांसद, पूर्व विधायक सहित कई नेता होंगे शमिल।