बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप
19-Dec-2020 03:49 PM
RANCHI: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार आज तेजस्वी यादव लालू प्रसाद से मिलने के लिए रांची पहुंचे हुए हैं. तेजस्वी यादव रिम्स में पिता से मुलाकात कर रहे हैं. इस दौरान तेजस्वी के पीए समेत एक अन्य शख्स मुलाकात कर रहे हैं. इस दौरान तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बिहार में दिनदहाड़े अपहरण और मर्डर हो रहा हैं. सरकार पूरी तरह फेल नजर आ रही है. चुनाव के समय भी हम कहते थे कि नीतीश कुमार थक चुके हैं.
दो मंत्रियों को सुरक्षाकर्मियों ने रोका
तेजस्वी यादव के साथ झारखंड सरकार के दो मंत्री भी पहुंचे हुए थे. लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उनको जाने से रोक दिया. सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि सिर्फ तीन लोगों को मुलाकात करने की अनुमति है. पुलिस के रोके जाने के बाद मंत्री बादल पत्रलेख और मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि दोनों सिर्फ तेजस्वी यादव के साथ में आए थे. वह लालू से मिलने नहीं जा रहे थे.
कल शाम को पहुंचे थे रांची
पिछले दो सप्ताह से बिहार से बाहर रहने के कारण विपक्षी पार्टियों के निशाने पर आये तेजस्वी यादव पिता से मिलने के लिए शुक्रवार की शाम को ही रांची पहुंच गए थे. जिसके बाद आज उनकी हालचाल जाने के लिए रिम्स पहुंचे. इससे पहले जून में तेजस्वी यादव ने रांची जाकर अपने पिता से मुलाकात की थी. 6 महीने बाद वे फिर से उनसे मिलने रांची पहुंचे हैं. इस बीच बिहार चुनाव हुए जिसमें तेजस्वी कम ही अंतर से मुख्यमंत्री बनते बनते रह गये. लालू यादव उन्हें आगे की सियासत का गुरूमंत्र दे सकते हैं.
जेडीयू-बीजेपी के निशाने पर थे तेजस्वी
दरअसल तेजस्वी यादव दो सप्ताह से बिहार की पॉलिटिक्स से गायब थे. किसान आंदोलन शुरू हुआ तो वे एक दिन पटना के गांधी मैदान में धरना पर बैठे थे. लेकिन फिर जब भारत बंद हुआ को तेजस्वी नजर नहीं आये. वे पार्टी के किसी कार्यक्रम में भी नहीं दिख रहे थे. तेजस्वी के गायब रहने पर जेडीयू और बीजेपी ताबड़तोड़ हमला कर रहे थे. हालांकि आरजेडी की ओर से ये सफाई दी जा रही थी कि तेजस्वी दिल्ली में किसान आंदोलन के समर्थन में काम कर रहे हैं. हालांकि दिल्ली से भी उनकी कोई तस्वीर सामने नहीं आयी थी.