BIHAR NEWS : मुंबई में बिहार के युवक की हत्या, गांव में शव पहुंचते ही लोगों का भड़का आक्रोश; सड़क जाम हथियार दिखाकर ‘भौकाल’ बनाना पड़ा भारी… वायरल रील ने पहुंचाया थाने, पुलिस ने ऐसे उतारा सारा ‘स्वैग’ BIHAR NEWS : भीड़ पर डंडे, टूट गया कंट्रोल! नालंदा मंदिर में 9 की मौत का CCTV ने खोला राज, जानिए भगदड़ के दौरान क्या हुआ कन्फर्म हो गया कि नीतीश इस्तीफा देंगे: बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना, किया गया खास इंतजाम Bihar News : इस दिन दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, 10 को राज्यसभा शपथ और फिर बड़ा फैसला? Bihar Crime : पत्नी ने हसुआ से काटा पति का गला, बोरे में भर फेंकी लाश; अब खुद जेल पहुंची महिला; पढ़िए पूरी खबर BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज
18-Feb-2023 09:25 AM
By First Bihar
RANCHI: झारखंड सरकार ने मध्य एशियाई देश ताजिकिस्तान में भारतीय दूतावास को पत्र लिखकर राज्य के प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने अपील की है, जो बीते कई महीनों से वहां फंसे हुए हैं. एक अधिकारी ने इसकी शुक्रवार को जानकारी दी.
उन्होंने कहा कि श्रम विभाग के जरिए राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष नेबताया है कि राज्य के 35 श्रमिक ताजिकिस्तान में फंसे हुए हैं और वह उनके संपर्क में है. AMCR के जॉनसन टोपनो ने बताया कि श्रम विभाग की ओर से 15 फरवरी को ताजिकिस्तान में भारतीय दूतावास को एक ई-मेल भेजा गया था. जिसमें राज्य के श्रमिकों की वापसी के लिए लाने का अनुरोध किया गया था. उन्होंने बताया कि ई-मेल साथ ही एक पत्र भी भेजा गया है.
जानकारी के अनुसार श्रमिक बीते साल अक्टूबर और दिसंबर के बीच ताजिकिस्तान के लिए रवाना हुए थे. और वहां श्रमिकों का मुख्य मुद्दा यह है कि उन्हें उनका वेतन नहीं मिल रहा है और वे अब अपने मूल स्थान पर लौटना चाहते हैं. एक अधिकारी ने इस बात की इन दावों का सत्यापन भी किया हैं.
यह मामल संज्ञान में लाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने बताया कि फंसे हुए मजदूरों ने आरोप लगाया है कि उनके नियोक्ता ने उनके पासपोर्ट जब्त कर लिए हैं. साथ ही यह भी दावा किया कि कंपनी ने उन्हें वहां बिजली ट्रांसमिशन लाइनें बिछाने के काम में लगाया था. लेकिन काम कराने के बाद कंपनी सिर्फ थोड़ा बहुत ही खाना देते है जिससे वो जिंदा रह सके. और उन्हें पैसा भी नहीं दिया जा रहा है.