पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
15-Nov-2022 02:46 PM
RANCHI: बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड के स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता और पत्नी के साथ शामिल हुए। आम तौर पर राज्य के सरकारी और सार्वजनिक कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम अध्यक्ष शिबू सोरेन शामिल होते रहे है लेकिन इस बार हेमंत सोरेन के साथ मंच पर उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी बैठी नजर आईं।
सीएम हेमंत पत्नी कल्पना सोरेन को इस तरह से मंच की पहली पंक्ति में बैठाकर कुछ राजनीतिक संकेत दे रहे हैं। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना को राजनीतिक रूप से सक्रिय करने की कोशिश कर रहे हैं। माना जा रहा है कि अगर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कुर्सी पर किसी तरह का संकट आया तो वो अपनी कुर्सी पत्नी को सौंप सकते हैं।
बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर ऑफिस ऑफ प्रॉफिट का मामला चल रहा है। ईडी ने उन्हे पूछताछ के लिए 17 नवंबर को समन भेजा हुआ है, हालांकि मुख्यमंत्री की ओर से पूछताछ के लिए 16 नवंबर का समय मांगा गया जिसे ईडी ने खारिज कर दिया है। राज्यपाल के पास भी चुनाव आयोग की रिपोर्ट करीब 3 माह से सिलबंद किया हुआ है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि झारखंड में हेमंत सोरेन की कुर्सी का जाना तय है इसलिए मंगलवार को हुए झारखंड दिवस के कार्यक्रम में राज्यपाल रमेश बैस शामिल नहीं हुए। हालांकि राज्यपाल राष्ट्रपति के कार्यक्रम में खूंटी बिरसा मुंडा के परिवार वालों से मिलने गए थे।

