ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की

Home / jharkhand / श्रद्धा की तर्ज पर झारखंड में महिला की बेरहमी से हत्या, शव को...

श्रद्धा की तर्ज पर झारखंड में महिला की बेरहमी से हत्या, शव को टुकड़ों में काटकर जंगल में फेंका

18-Dec-2022 12:30 PM

JHARKHAND: दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। श्रद्धा हत्याकांड जैसा ही एक मामला झारखंड के साहिबगंज से सामने आया है। यहां एक आदिवासी युवक ने अपनी दूसरी पत्नी की हत्या करने के बाद शव कई टुकड़ों में काट दिया और उसके बाद उन टुकड़ों को जंगल में फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने महिला के शव के 12 टुकड़े बरामद किए हैं। मृतका के सिर समेत शरीर के कुछ हिस्से अब भी गायब हैं।


जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम संथाली मोमिन टोला क्षेत्र के एक पुराने मकान से से महिला का शव टुकड़ों में बरामद किया गया। मृतक महिला की पहचान रुबिका पहाड़िन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति दिलदार अंसारी और रुबिका पिछले दो साल से साथ रहते थे और रूबिका दिलदार की दूसरी पत्नी थी। पुलिस को घटना की जानकारी तब मिली जब रूबिका के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया।


परिजनों की शिकायत पर जब पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो उसका रूबिका का शव कई टुकड़ों में बरामद किया गया। पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला के पति दिलदार अंसारी को हिरासत में ले लिया है और उससे कड़ी पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस की टीम शव के अन्य हिस्सों को तलाश करने में जुटी है। उधर, इस घटना के बाद सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है। बीजेपी ने राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए हेमंत सरकार को दोषी बताया है।