ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / jharkhand / दारू के नशे में कार ड्राइव कर रहे युवक ने 12 लोगों को...

दारू के नशे में कार ड्राइव कर रहे युवक ने 12 लोगों को मारी टक्कर, 2 की मौत

01-Jan-2020 01:32 PM

RANCHI: रांची में शराब पीकर कार चला रहे एक युवक ने 12 लोगों को ठोकर मार दी. घटना पटेल चौक के पास मंगलवार देर रात की है. बताया जा रहा है कि एक अनियंत्रित कार ने 12 लोगों को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई.


इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार की हालत गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि कार को ड्राइव कर रहा युवक नशे में धुत्त था. जिसके कारण उसने अपना कंट्रोल खो दिया. इस हादसे में एक बाइक पर सवार तीन लोग, एक स्कूटी चालक और एक बाइक से जा रहे दो लोग समेत पैदल चल रहे लोग हादसे के शिकाय हो गये.


ख़बरों के मुताबिक नशे में टल्ली कार चालक तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था. जैसे ही वो पटेल चौक की ओर आगे बढ़ा उसने अपना कंट्रोल खो दिया. इसके बाद सड़क किनारे बाइक, स्कूटी और पैदल जा रहे लोगों को उसने रौंद दिया. इस हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.