बेटा नहीं होने पर बीवी को मौत के घाट उतारा, 3 बेटियों की मां की हत्या के बाद सरेंडर करने थाने पहुंच गया पति Success Story: घर-घर अखबार पहुंचाने से शुरू हुआ सफर, आज करोड़ों का खड़ा किया बिजनेस, जानें पूरी कहानी मोकामा में अनंत सिंह के समर्थकों पर जानलेवा हमला, सूरजभान सिंह के बहनोई खन्ना सिंह पर आरोप CBSE Board Exam 2026: CBSE बोर्ड परीक्षा में पूछे जा रहे हैं IIT-JEE जैसे कठिन सवाल! कोर्ट में दायर हुई याचिका, जाने क्या है मामला? शादी के बाद मैट्रिक की परीक्षा देने सीधे सेंटर पर पहुंच गई दुल्हन, दूल्हे राजा भी थे साथ दानापुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर ब्रह्मर्षि परिवार का भव्य आयोजन, भैयारी भोज में जुटे समाज के लोग Bihar Road Accident: पटना-आरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, पूजा करके लौट रहे दंपत्ति की दर्दनाक मौत BIHAR NEWS: बिहार में महिलाओं को मिलेगा रोजगार: हर वार्ड में बहाल होंगी जीविका समितियां, जानिए नया अपडेट मुजफ्फरपुर में 60 साल के स्कूल मालिक ने 28 वर्षीया शिक्षिका से की शादी, अपहरण का आरोप मुंगेर के हवेली खड़गपुर में 1.60 करोड़ की लागत से बने नये निबंधन कार्यालय का उद्घाटन, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया लोकार्पण
21-May-2025 03:04 PM
By First Bihar
GIRIDIH: झारखंड के गिरिडीह से बड़ी खबर आ रही है। जहां सरिया के गेस्ट हाउस में पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान कमरे से आपत्तिजनक स्थिति में दो युवक और दो युवतियों को पकड़ा गया है। चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस छापेमारी से इलाके के होटलों और रेस्ट हाउस में हड़कंप मचा हुआ हुआ है।
बताया जाता है कि इस संबंध में सरिया बगोदर एसडीएम को गुप्त सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा गेस्ट हाउस में किया। सरिया के एरिना गेस्ट हाउस से आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गये युवक-युवतियां गिरिडीह के सरिया इलाके के ही रहने वाले हैं।
मोटी कमाई के लिए गेस्ट हाउस का मालिक देह व्यापार का धंधा अपने होटल में चला रहा था। होटल के अंदर ही शराब और शबाब का पूरा इंतजाम कर रखा था। एरिना गेस्ट हाउस अन्य होटलों से ज्यादा चलता था। इस गेस्ट हाउस नाम इलाके में हर कोई जानता है।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एरिना गेस्ट हाउस में छापेमारी की जहां कमरे से दो लड़के और दो लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़े गये। वहां से आपत्तिजनक सामान के बरामद होने की भी सूचना आ रही है। पकड़े गये युवक और युवतियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
इन चारों को थाने पर ले जाया गया है जहां सभी से पूछताछ की जा रही है। ये चारों पास के इलाके के रहने वाले हैं. इनके माता-पिता को थाने पर बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।