ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी

Home / jharkhand / रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस का बदला गया रुट, पटना में भी होगा ठहराव

रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस का बदला गया रुट, पटना में भी होगा ठहराव

रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस 21 फरवरी को बदले रूट से चलेगी। पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन पर यार्ड वर्क के चलते रूट बदला गया। इस वजह से कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है.

21-Feb-2025 07:38 AM

By First Bihar

रांची से वाराणसी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (20887) का रूट 21 फरवरी 2025 को बदल दिया जाएगा। यह ट्रेन अपने निर्धारित रूट गया, सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जगह गया, पटना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के रास्ते चलेगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के काष्ठा स्टेशन पर यार्ड के विकास कार्य के चलते दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल ने यह बदलाव किया है। इस बदलाव के चलते यात्रियों को वैकल्पिक रूट से यात्रा करनी पड़ सकती है। 


रेलवे ने तीन ट्रेनों को रद्द करने का भी फैसला लिया है। 12874 आनंद विहार-हटिया झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस 25 और 26 फरवरी को रद्द रहेगी। इसी तरह 12826 आनंद विहार-रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 26 फरवरी को नहीं चलेगी। 18309 संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस 25 फरवरी को रद्द कर दी गई है। इन ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को परेशानी हो सकती है, इसलिए रेलवे ने उन्हें अपने यात्रा कार्यक्रम में बदलाव करने की सलाह पहले ही दे दी है। 


इसके अलावा कुछ ट्रेनों के प्रस्थान समय में भी बदलाव किया गया है। 15027 संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस 21 और 22 फरवरी को अपने निर्धारित समय से 2 घंटे देरी से रवाना होगी। वहीं, 18451 हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस भी इन्हीं तिथियों को हटिया से 1 घंटे की देरी से रवाना होगी। यह बदलाव नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण किया गया है। 


रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा से पहले अपडेट ले लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके। हालांकि, कुछ ट्रेनों का परिचालन अब सामान्य रूप से किया जाएगा। 18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस 23 फरवरी को हटिया के बजाय राउरकेला तक पूरी दूरी तय करेगी। इसी तरह, 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस 25 फरवरी को हटिया के बजाय राउरकेला से संचालित होगी। 


कुछ ट्रेनों के रूट में भी बदलाव किया गया है। 18101 टाटानगर-जम्मू तवी एक्सप्रेस 26 फरवरी को अपने निर्धारित मार्ग मुरी के स्थान पर चुनार, वाराणसी, लखनऊ के रास्ते चलेगी। वहीं, 18609 रांची-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 26 फरवरी को वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, झांसी, इटारसी के रास्ते चलेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा से पहले रेलवे की वेबसाइट, स्टेशन या हेल्पलाइन नंबर से अपनी ट्रेनों की स्थिति जांच लें, ताकि किसी भी परेशानी से बचा जा सके।