ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

Road Accident: कार से टक्कर के बाद सड़क पर पलटी तेज रफ्तार बस, हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल

राजधानी रांची के खूंटी में रविवार को यात्रियों से भरी बस हादसे की शिकार हो गई. दुर्घटना में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं.

Road Accident

05-Jan-2025 04:42 PM

By First Bihar

Road Accident: रविवार सुबह खूंटी-सिमडेगा मार्ग पर डोड़मा स्थित चंद्रपुर मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार बस की कार से सीधी टक्कर हो गई, जिसके बाद बस सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में दो दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है।


दरअसल, तपकारा बस स्टैंड से रांची जा रही फिजा एंड फिजा नामक यात्री बस तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान उसने एक कार को ओवरटेक करने की कोशिश की, जो तेज रफ्तार में आ रही थी। दोनों वाहनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और बस सड़क पर पलट गई।


इस हादसे में दो दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। एक यात्री का हाथ तक कटकर अलग हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। बचाव दल बस में फंसे अन्य यात्रियों को निकालने का प्रयास कर रहा है।