ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / jharkhand / रांची से रायपुर शिफ्ट हो रहे UPA विधायक, थोड़ी देर बाद फ्लाइट से...

रांची से रायपुर शिफ्ट हो रहे UPA विधायक, थोड़ी देर बाद फ्लाइट से होंगे रवाना

30-Aug-2022 03:59 PM

RANCHI: रांची से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। दो बसों में सवार होकर यूपीए के विधायक बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी बस में मौजूद हैं। इसे लेकर रांची और रायपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है।


रांची और रायपुर एयरपोर्ट पर बैरिकेडिंग की गयी है। बता दें की यूपीए के 39 विधायक रांची से रायपुर के लिए रवाना होंगे। थोड़ी देर बाद ही विमान से सभी विधायक रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। 


मिली जानकारी के अनुसार मेफेयर रिसॉर्ट में इन्हें ले जाने की बात कही जा रही है जहां भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गयी है। मेफेयर रिसॉर्ट के सभी 47 कमरों को बुक किया गया है। शाम 7 बजे तक झारखंड के यूपीए विधायक रायपुर पहुंचेंगे। 


मीडिया से बात करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि यह कोई आश्चर्यचकित करने वाली बात या नयी परिपाटी नहीं है और ना ही कुछ अनहोनी होने जा रही है। हर परिस्थिति का सामना करने के लिए हम तैयार हैं। रणनिती के तहत कार्य किया जाता है उसी रणनीति का झलक पहले भी आपने देखा और आज भी देखा गया और आगे भी आप लोग देखेंगे। राज्य में षड्यंत्रकारियों को बड़े तरीके से सत्ता पक्ष जवाब देगा।