ब्रेकिंग न्यूज़

AI बैंड बनेगा ‘रक्षक कवच’, इमरजेंसी बटन दबाते ही मिलेगी फौरन मदद, वैश्विक तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना Bihar News: प्रसव के बाद मौत का सफर… एम्बुलेंस नहीं मिली तो ऑटो बना सहारा, रास्ते में ही थम गई जिंदगी BIHAR NEWS : लस्सी चोरी पर चली गोलियां! Bhagalpur में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक वारदात बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्त बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्त जहर, आग और साजिश का खौफनाक खेल! मुजफ्फरपुर में पति की रहस्यमयी मौत, पत्नी पर हत्या की सनसनीखेज साजिश का आरोप Bihar land reform : अब नहीं लटकेगा जमीन का काम! जमीन विवादों पर सरकार सख्त, DCLR की बैठक में होगा कड़ा एक्शन; तय होगी जवाबदेही घर-घर पहुंचेगी जनगणना टीम… 33 सवालों से खुलेगा हर परिवार का पूरा ‘डेटा’, 17 अप्रैल से शुरू होगा बड़ा अभियान!

Home / jharkhand / रांची एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, CISF ने शुरू किया सर्च...

रांची एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, CISF ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

28-Jul-2022 03:36 PM

JHARKHAND : इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड की राजधानी रांची से आ रही है, जहां बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। एयरपोर्ट को उड़ाने की इस धमकी के बाद रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीआईएसएफ के जवानों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।फोन पर मिली इस धमकी के बाद सुरक्षाबल एयरपोर्ट के चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रहे हैं।


बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निदेशक के.एल. अग्रवाल ने धमकी मिलने की घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि धमकी का कॉल आया था लेकिन वह हॉक्स कॉल निकला। उन्होने कहा कि शुरूआत में धमकी भरा कॉल डरावना लगा था लेकिन सर्च ऑपरेशन के दौरान किसी तरह की कोई संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई है। फिलहाल एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब किसी एयरपोर्ट पर बम की अफवाह उड़ी हो। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी है। हाल ही में पटना एयरपोर्ट पर दिल्ली के लिए उड़ान भरने जा रही एक फ्लइट में बम की सूचना के बाद हड़कंप मच गया था। इंडिगो की फ्लाइट जो पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली थी उसमें बम रखे जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद फ्लाइट को रोक लिया गया था। बाद बम बम निरोधक दस्ते ने पटना एयरपोर्ट और विमान की जांच की थी हालांकि जांच में बम नहीं मिला था।