Bihar Teacher news : बिहार में शिक्षक बनना अब आसान नहीं! 100 अंकों की मेरिट और इंटरव्यू के बाद ही मिलेगी नौकरी; जानिए पूरी चयन प्रक्रिया BIHAR NEWS : बिहार की 1 करोड़ जीविका दीदियों को मिलेगा बीमा कवरेज! सिर्फ ₹20–₹436 में 4 लाख तक का फायदा बिहार में बड़ा फैसला! सरकार ने इन अफसर और कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगा दी रोक, अब 2027 तक नहीं होगा तबादला; जानें पूरा अपडेट BIHAR NEWS : पटना समेत बिहार में बुधवार को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, हवा की रफ्तार 60 किमी/घंटा तक वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी
20-Mar-2020 03:34 PM
RANCHI : राष्ट्रीय जनता दल से राज्य सभा के निर्वाचित अमरेंद्र धारी सिंह ने रांची पहुंचकर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकात की है। अमरेंद्र धारी सिंह रिम्स पहुंचे हैं और उन्होंने लालू यादव से मुलाकात की है। उनके साथ आरजेडी नेता फैसल अली भी मौजूद रहे।
बता दें कि आरजेडी ने अमरेंद्र धारी सिंह को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाकर सबको चौंका दिया था। उनका आरजेडी से कोई नाता नहीं है, साथ ही वह सवर्ण (भूमिहार) जाति से आते हैं। मगर इसके बावजूद भी लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने उन्हें राज्यसभा भेजा है। लालू प्रसाद के इस फैसले ने सबको चौंका दिया था क्योंकि उनके बारे में कहा जाता है कि वह बैकवर्ड की राजनीति करते हैं।बिहार में यादव और भूमिहार जाति का एक-दूसरे के प्रतिद्वंदी माने जाते रहे हैं। ऐसे में लालू प्रसाद के इस फैसले से सब चकित रह गये थे। अमरेंद्र धारी सिंह बड़े कारोबारी हैं. मूलतः वह ग्रामीण पटना के दुल्हन बाजार के एनखां गांव के रहने वाले हैं।
अमरेंद्रधारी ने जो हलफनामा दाखिल किया, उसके मुताबिक इनकी चल संपत्ति 188.56 करोड़ रुपये और अचल संपत्ति 209.16 करोड़ रुपये है। उन्होंने अन्य संपत्ति 49.60 करोड़ रुपये की बताई है. देश के अलग-अलग 62 बैंकों में उनके पास 107 करोड़ 58 लाख रुपये जमा हैं। इन्होंने विभिन्न कंपनियों में कुल 14.48 करोड़ रुपये निवेश किए हैं। इनके सभी तरह के भूखंडों की कीमत 49.60 करोड़ रुपये बताई गई है, जिसमें कृषि भूमि 10.60 करोड़ रुपये और व्यावसायिक भूमि 3.10 करोड़ रुपये की बताई गई है। इसके अलावा सिंह ने अपने आवासीय भवन की कीमत 17.50 करोड़ रुपये घोषित की है।एडी सिंह किरोड़ीमल कॉलेज से 1980 में बीए ऑनर्स किया है. सिंह के खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं है। राजस्थान के अलवर जिले के कई गांवों और दिल्ली की विभिन्न कॉलोनियों में इनके पास 50 एकड़ से ज्यादा जमीन है। सिर्फ अलवर जिले में ही इनकी 32 एकड़ से अधिक जमीन है।