पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार जंग की आंच में झुलसी शादियां… महंगाई ने बिगाड़ा हर सपना, मंडप तक पहुंचने से पहले ही टूट रहा बजट फंदे से लटका मिला महिला का शव… खुदकुशी या सुनियोजित साजिश? गोपालगंज में रहस्यमयी मौत से सनसनी Bihar News: बिहार की गांवों को राजमार्ग से जोड़ने की तैयारी....अब गांव से हाईवे तक सफर आसान 50 हजार का इनामी मोहन मांझी गिरफ्तार, हत्या से जुड़े मामले में साथी भी अरेस्ट बिहार के इस जिले में प्राइवेट स्कूलों पर नकेल, एडमिशन में मनमाना वसूली पर प्रशासन सख्त; DM ने दिए जांच के आदेश खेत में काल बनी थ्रेशर मशीन… चपेट में आई महिला, मौके पर मचा हड़कंप; अस्पताल पहुंचते ही बुझ गई जिंदगी मुंगेर में ATM फ्रॉड का नया तरीका: कार्ड फंसाकर ठगों ने उड़ाए 2 लाख रुपये CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे
05-Jul-2022 03:00 PM
RANCHI: मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार निलंबित IAS अधिकारी पूजा सिंघल के खिलाफ PMLA कोर्ट रांची में ईडी ने चार्जशीट दायर की है। दो बक्सों में दस्तावेज लेकर ईडी के अधिकारी कोर्ट पहुंचे थे। करीब 5 हजार पन्नों का चार्जशीट ईडी ने कोर्ट में दाखिल किया है। मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में पूजा सिंघल के खिलाफ आरोप पत्र ईडी ने दाखिल किया है।
बता दें कि निलंबित IAS पूजा सिंघल को 11 मई को मनरेगा घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया था। खूंटी में उपायुक्त रहते हुए पूजा सिंघल ने यह अनियमितता की थी। बीते महीने ईडी की टीम ने पूजा सिंघल और उनके करीबियों के 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी।
जिसके बाद 11 मई को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूजा सिंघल को गिरफ्तार किया गया था।14 दिन की रिमांड पर पूछताछ भी की गई थी। जिसके बाद 25 मई को उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। जिसके बाद स्वास्थ्य खराब रहने का हवाला देकर पूजा सिंघल ने ईडी के सामने जमानत की गुहार लगाई थी।
वही बीते सोमवार को ईडी की विशेष अदालत में पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई लेकिन कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को 12 जुलाई तक के लिए टाल दिया। अब मनी लॉन्ड्रिंग मामले में निलंबित IAS अधिकारी पूजा सिंघल के खिलाफ PMLA कोर्ट रांची में ईडी ने चार्जशीट दायर की है