बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
30-Jul-2023 10:55 AM
By First Bihar
PAKUR : पाकुड़ के लिट्टीपाड़ा स्थित लबदा घाटी मिशन स्कूल की छात्रा की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बिना पोस्टमार्टम के शव दफनाने को लेकर लगातार राज्य की विपक्षी पार्टी के नेता और आम जनसमूह भी सवाल उठा रहे हैं। ऐसे में अब इस मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। पुलिस ने अब इन शव को कब्र से बाहर निकाला है। उसके बाद अब अपनी देख-रेख में शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका मेडिकल कॉलेज भेजा है। इसके साथ ही अब इन दोनों लड़कियों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।
दरअसल, 22 जुलाई को लबदा घाटी मिशन स्कूल में पढ़ने वाली तीन नबालिग लड़की मनीषा मालतो, सेविका मालतो और रेबिका मालतो की स्कूल में ही तबीयत बिगड़। जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने आनन-फानन में इस बच्चियों को बरहेट थानाक्षेत्र के ज्योति मिशन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान रांगा थानाक्षेत्र के तलझारी पंचायत के बांसकोला गांव की रहने वाली मनीषा मालतो (12 वर्षीय) की मौत हो गई। जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने शव को उसके पिता मैसा पहाड़िया को सौंप दिया। जिसे उनके परिजन ने अपने गांव में अंतिम संस्कार कर दिया। जबकि 2 बच्ची फिलहाल इलाज चल रहा है।
वहीं, यह पूरा मामला उस समय अधिक गर्म हो गया जब इसको लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और सांसद निशिकांत दूबे ने ट्वीट किया। इसके बाद प्रशासन ने शव का पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया। मृतक मनीषा के पिता ने आरोप लगाया कि जब उनकी बेटी का इलाज चल रहा था तब उसे मिलने नही दिया गया और 23 जुलाई को उन्हे बेटी का शव सौंप दिया गया। लड़की के पिता मैसा पहाड़िया सरकार से मामले में उचित जांच और मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।
इधर, पहाड़िया नेता सिमोन मालतो ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जब बच्ची की मौत हो गई थी और बरहेट थाना प्रभारी और रांगा थाना प्रभारी हॉस्पिटल में मौजूद थे, तो क्यों शव का पोस्टमार्टम नही कराया गया। क्यों उनके परिजन को शव सौप दिया गया। वहीं, मीडिया में इस मामले के सामने आने के बाद शव को जांच के लिए अब फिर से बाहर निकाला गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही छात्रा की मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।