ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप

Home / jharkhand / पुलिसवाले ने पार की हैवानियत की हद, युवक के साथ मिलकर महिला से...

पुलिसवाले ने पार की हैवानियत की हद, युवक के साथ मिलकर महिला से किया गैंगरेप फिर मारपीट कर जिस्म को दांत से काट डाला

07-Dec-2019 01:06 PM

JAMSHEDPUR: जिस खाकीवाले पर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी हो, जिस वर्दीवाले पर महिलाओं की सेफ्टी की दारोमदारी हो अगर वही पुलिसवाला हैवानियत की हदें पार कर दे तो आप क्या कहेंगे. जी हां खाकी वर्दी को दागदार करते हुए पुलिस वाले ने एक महिला के साथ जुर्म की घिनौनी घटना को अंजाम दिया है. युवक के साथ मिलकर एक पुलिसवाले ने महिला के साथ गैंगरेप किया है.

युवक के साथ मिलकर पुलिसवाले ने किया गैंगरेप

इंसानियत को शर्मसार और वर्दी को दागदार करने वाली ये ख़बर झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के सोनुआ थाना क्षेत्र की है. जहां मतदान के दौरान लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने आए पुलिस के एक जवान ने एक अन्य युवक के साथ मिलकर आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप किया है. हैवानियत की हद इतनी है कि पुलिस का जवान महिला के घर में घुसकर उसके साथ गैंगरेप की घिनौनी वारदात को अंजाम देता है फिर महिला के साथ बुरी तरह से मारपीट कर उसके जिस्म को दांत से काट डालता है. 

पीड़िता के साथ मारपीट के बाद दांत से काटा शरीर

आरोपी जवान राजेंद्र सिंह मीणा और गांव का युवक कुलवंत महतो शराब पीकर पीड़ित आदिवासी महिला के घर में जबरन घुस गए. उसके बाद महिला का मुंह दबाकर उसे पास की झाड़ी में ले गए. इसके बाद दोनों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. महिला ने जब इसका विरोध किया तो दोनों ने महिला की पिटाई की और पुलिस के जवान ने हैवानियत करते हुए उसके शरीर को दांत से काट डाला.  

जेल भेजे गये आरोपी

सोनुआ थाना जाकर महिला ने आरोपी पुलिस जवान राजेंद्र सिंह मीणा और कुलवंत महतो के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया. सोनुआ थाना की पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच कराया साथ ही घटनास्थल से सबूत भी इकट्ठा किए. जांच के बाद सोनुआ थाना की पुलिस ने दोनों अभियुक्तों पर बलात्कार का मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है.