हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
21-Oct-2021 12:59 PM
GODDA : गोड्डा शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति और बेटे को घर में 7 दिनों से कैद कर रखा था। महिला मानसिक तौर पर बीमार है और उसने अपने बेटे के साथ-साथ पति को पिछले 7 दिनों से घर में कैद कर रखा था। जब घर का दरवाजा एक हफ्ते तक नहीं खुला तो पड़ोसियों को कुछ अनहोनी की आशंका हुई। पड़ोसियों ने सबसे पहले दरवाजा खुलवाने की कोशिश की लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो पुलिस को इसके बारे में सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तब पड़ोसियों ने साहस कर घर के अंदर एंट्री ली तो सारी कहानी देखकर दंग रह गए।
दरअसल गोड्डा के राजेंद्र नगर मोहल्ले में सुबोध प्रसाद का परिवार रहता है। सुबोध की पत्नी एक साइको पेशेंट है। यही वजह है कि उसने अपने पति और बेटे को घर में कैद कर रखा था। पति सुबोध प्रसाद और उसके बेटे को पत्नी ने एक कमरे में बंद कर रखा था और खुद दूसरे कमरे में कैद थी। पड़ोसियों की पहल पर कैद मुक्त कराए गए सुबोध प्रसाद का कहना है कि उनकी पत्नी गेट नहीं खोल ने देती। जब भी आवाज देने का प्रयास करते तो पत्नी मुंह पर हाथ दबा कर चुप करा देती थी। पत्नी बार-बार यह कहती थी कि बाहर मत जाओ, बाहर सब लोग मर चुके हैं।
मानसिक तौर पर बीमार पत्नी यह भी कह रही थी कि बाहर हर जगह जहर डाला हुआ है। जो भी खाना घर पर लाया जा रहा है उसमें जहर मिला हुआ है। महिला के पति ने कहा कि वह अपनी पत्नी से इस कदर परेशान है कि उसने थोड़े दिन पहले भागलपुर में एक डॉक्टर से उसका इलाज भी करवाया था। नवरात्रि के दौरान पत्नी की बीमारी पड़ गई और वह अपने साथ सभी को भूखा रहने के लिए कहने लगी। सभी लोग घर से बाहर निकलना चाहते थे लेकिन पत्नी ने दरवाजा बंद कर दिया। आखिरकार पड़ोसियों की पहल और पुलिस की मौजूदगी से बाप-बेटे कैद मुक्त हुए हैं और साइको पत्नी के इलाज के लिए अब आगे की पहल की जा रही है।