कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन का नियम बदला! अब सभी कोर्स में एंट्रेंस एग्जाम से होगा दाखिला, जानें पूरी डिटेल बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव Bihar Crime News: घर के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, 15 साल पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज
15-Jan-2023 04:25 PM
JHARKHAND: पति-पत्नी का रिश्ता बाकी सभी रिश्तों से अलग होता है। यह विश्वास की डोर पर टिका रहता है। जहां विश्वास टूटते ही रिश्ता भी टूट जाता है। पति-पत्नी के बीच यदि कोई तीसरा व्यक्ति आता है तो रिश्ता खराब तो होता ही है साथ ही कभी-कभी इस चक्कर में जान तक चली जाती है। ऐसा ही एक मामला झारखंड के चाईबासा में सामने आई है। जहां पत्नी के अवैध संबंध से परेशान होकर एक पति ने ऐसा कदम उठाया कि आज वह सलाखों के पीछे पहुंच गया है। पत्नी को आपत्तिजनक हालत में प्रेमी के साथ देखकर पति आगबबूला हो गया और उसने प्रेमी की निर्मम हत्या कर दी।
कुल्हाड़ी से गला काटने की वजह से मौके पर ही मौत हो गयी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक की पहचान सोनुवा थाना क्षेत्र के सेगईसाई गांव निवासी 30 वर्षीय श्यामलाल हेम्ब्रम के रूप में हुई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। वही आरोपी विश्वनाथ सुंडी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने मौके से उस कुल्हाड़ी को भी बरामद किया है कि जिससे हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। घटना चाईबासा के सोनुवा थाना क्षेत्र की है जहां पत्नी के अवैध संबंध से परेशान पति ने उसके प्रेमी की हत्या कर दी। बताया जाता है कि पत्नी के साथ उसके प्रेमी को पति ने आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। जिसके बाद गुस्साएं महिला के पति विश्वनाथ ने प्रेमी की पिटाई कर दी और पास के पेड़ में उसे बांध दिया।
जिसके बाद घर से कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और श्यामलाल की गर्दन पर वार कर दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की।