ब्रेकिंग न्यूज़

जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय

Home / jharkhand / पटना से रांची जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 3 लोगों की मौत,...

पटना से रांची जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 3 लोगों की मौत, 12 से अधिक घायल

25-Apr-2023 10:04 AM

By First Bihar

RAMGARH: बड़ी खबर झारखंड के रामगढ़ से आ रही है, जहां बिहार से रांची जा रही बस हादसे की शिकार हो गई है। भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई है। आनन-फानन मं सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


बताया जा रहा है कि पटना के बख्तियारपुर से रात 9 बजे खुली बस एनएच 33 पर चुट्टू पालू घाटी से गुजर रही थी। इस दौरान रांची की ओर से आ रही अनियंत्रित ट्रेलर सामने से आ रही बस से जा टकराई। टक्कर इतना जोरदार था कि बस बीच सड़क पर पलट गई।


हादसे में तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। मृतकों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत बचाव शुरू कर दिया है। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।