Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू
27-Nov-2019 08:16 AM
KODARMA: झारखंड के कोडरमा से बड़ी ख़बर आ रही है, जहां एक पति ने अपने ही परिवार के 5 लोगों का कत्ल कर दिया है. पत्नी के अवैध संबंध के शक में उसने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी समेत 4 बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना नवलसाही थाना क्षेत्र के मसमोहना की है.
बताया जा रहा है कि गंगो दास नाम के व्यक्ति ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी और 4 बच्चों की निर्ममता से हत्या कर दी. घटना देर रात करीब 1:00 बजे की है. वहीं 5 लोगों के मर्डर के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक आरोपी ने नशे की हालत में इस दिल दहलाने वाली घटना को अंजाम दिया है. पड़ोसियों के मुताबिक पति को अपनी पत्नी पर किसी दूसरे व्यक्ति के साथ अवैध संबंध का शक है. जिसके कारण उसने अपना पूरा परिवार उजाड़ लिया और अपनी पत्नी समेत 4 बच्चों की हत्या कर दी.