Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार
09-Oct-2020 08:54 AM
PALAMU: पारिवारिक विवाद से परेशान एएसआई ने सुसाइड के लिए नदी में छलांग लगा दी, लेकिन किस्मत अच्छी रही कि 12 घंटे के बाद भी वह नदी की तेज धारा के बाद भी जिंदा बच गए. उनके शरीर पर कई जगहों पर चोट है, लेकिन जान बच गई. एएसआई कुरेशाचारी रेहला थाना में तैनात हैं.
लापता थे
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रेहला थाना में तैनात एएसआई कुरेशाचारी लापता थे. उनके बारे में परिवार को कुछ पता नहीं था. वह गुरुवार सुबह में गढ़वा जिला के बकोइया गांव के कोयल नदी तट पर सकुशल मिले. जिसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर रेहला थाना प्रभारीमौके से लेकर विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले आए. एसडीपीओ सुरजीत कुमार ने बताया कि पारिवारिक तनाव में पुलिस अधिकारी ने यह कदम उठाया. उनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. वह बुधवार कोयल नदी के सड़क पुल पर टहलते वक्त एकाएक छलांग लगा दी थी.
जहानाबाद जिले के हैं रहने वाले
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बिहार के जहानाबाद जिले के घोषी थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव के रहने वाले हैं. एएसआई के पत्नी और बच्चे रांची के बुटी मोड़ के पास रहते हैं. उनके बरामद होने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है.