ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरा तो क्या पुलिस करेगी गिरफ्तार? जानिए सच्चाई, वरना पड़ सकते हैं बड़ी मुसीबत में बिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायल बिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायल Bihar accident : GT Road पर बड़ा हादसा: हाइवा की टक्कर से बच्चों से भरी टोटो पलटी, कई घायल गैस की कमी पर सड़क जाम! रोहतास में उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, रात 2 बजे से लाइन में खड़े लोगों ने सिलेंडर रख कर रोका मार्ग बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता

Home / jharkhand / 3 कोरोना पॉजिटिव कैदी फरार, थाना के सामने बने कोविड सेंटर में थे...

3 कोरोना पॉजिटिव कैदी फरार, थाना के सामने बने कोविड सेंटर में थे भर्ती

02-Aug-2020 02:52 PM

PAKUD: तीन कोरोना पॉजिटिव कैदी कोविड सेंटर से फरार हो गए है. जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग से लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. यह घटना पाकुड के नगर थाना क्षेत्र की है. 

बताया जा रहा है कि कोरोना पॉजिटिव होने के बाद नगर थाना के सामने मार्केटिंग कांप्लेक्स भवन में शिफ्ट किया गया था. लेकिन शातिर कैदियों ने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए. खोजने के लिए अब पुलिस पसीना बहा रही है. कैदियों की देखरेख में तैनात हवलदार प्रेमकुमार सोरेन ने बताया कि सुबह कैदी बाथरूम गया था और खिड़की तोड़कर फरार हो गया.

 कैदियों के भागने के बारे में पाकुड सुपरिटेंडेंट प्रमोद कुमार दास ने बताया फरार कैदियों की तलाश जारी है. कुछ दिन पहले तीन कैदी कोरोना पॉजिटिव हुए थे. बता दें कि आज पाकुड़ मंडल कारा के 13 कैदी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने बताया कि जेल में बीते दिनों कई कैदियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अन्य कैदियों का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था. जिसके बाद 13 पॉजिटिव निकले हैं.