ब्रेकिंग न्यूज़

मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म!

Home / jharkhand / Netarhat Vidyalaya : बदल जाएगी नेतरहाट विद्यालय के एडमिशन की प्रक्रिया, आ...

Netarhat Vidyalaya : बदल जाएगी नेतरहाट विद्यालय के एडमिशन की प्रक्रिया, आ गया नया अपडेट

Netarhat Vidyalaya : नेतरहाट आवासीय विद्यालय में पूर्व की तरह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमावली में संशोधन होगा। इसी के लिए कमेटी का भी गठन किया जाएगा जो नियमावली में संशोधन को लेकर प्रस्ताव देगी

18-Feb-2025 07:18 AM

By First Bihar

Netarhat Vidyalaya : नेतरहाट आवासीय विद्यालय में  पहले की तरह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने तथा अच्छा शैक्षणिक माहौल तैयार करने के लिए नियमावली में संशोधन किया जा रहा है। इसे लेकर कमेटी गठित की जा रही है, जो नियमावली में संशोधन को लेकर प्रस्ताव देगी।


जानकारी के मुताबिक,स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री रामदास सोरेन की अध्यक्षता हुई बैठक में नेतरहाट के शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने पर मंथन हुआ और इसमें कमेटी के गठन का भी निर्णय लिया जाएगा। अब यह कमेटी नियमावली में संशोधन को लेकर आम नागरिकों से मंगाए गए सुझावों पर भी विमर्श कर अपनी अनुशंसा राज्य सरकार को करेगी।


मालूम हो कि हाल के वर्षों में इसकी प्रवेश परीक्षा पर सवाल उठते रहे हैं। विद्यालय में नामांकन के लिए योग्य विद्यार्थियों का चयन हो सके तथा प्रवेश परीक्षा पूरी तरह कदाचार रहित और विवादाें से परे संपन्न हो, प्रवेश परीक्षा का निर्धारण इसे ध्यान में रखकर किया जाएगा।


विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया पर भी बैठक में चर्चा होगी तथा इसमें आवश्यकतानुसार निर्णय लिया जाएगा। इस बैठक में पिछले वर्ष नौ सितंबर को तत्कालीन विभागीय मंत्री बैद्यनाथ राम की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन की भी समीक्षा की जाएगी।