ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर

Home / jharkhand / मेडिकल कॉलेज में बिजली गुम, मोबाइल की रोशनी में किया गया चेकअप

मेडिकल कॉलेज में बिजली गुम, मोबाइल की रोशनी में किया गया चेकअप

07-Aug-2022 12:49 PM

RANCHI : झारखंड के शाहिद शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल से अंधेरे में इलाज और चेकअप करने का मामला सामने आया है. बीती रात हॉस्पिटल में अचानक बिजली कट गई, जिसके बाद मरीजों में अफरा-तफरी मच गई. इसी दौरान एक व्यक्ति का चेकअप मोबाइल की टॉर्च से गया. एक एक्सीडेंटल मरीज को लेकर एंबुलेंस पहुंचा लेकिन अंधेरे में एंबुलेंस से उतारे गए मरीज को रखने में भी दिक्कत हुई.


जानकारी के मुताबिक, हजारीबाग के कटकमसांडी ब्लॉक के महूंगाय गांव के रहने वाले सागर कुमार यादव आकाशीय बिजली में झुलस गया. जिसके बार परिजन शाहिद शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लेकर आये. सागर कुमार को मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया. इसके तुरंत बाद ही  बिजली गायब हो गई. आनन-फानन में ईसीजी कराने के लिए मोबाइल टॉर्च की रोशनी का इस्तेमाल किया गया.


हालांकि ऐसा नहीं है भिखारी मेडिकल कॉलेज में बिजली के जाने के बाद बैकअप की व्यवस्था नहीं है. अस्पताल में दो हैवी जेनरेटर लगे हैं, इनमें प्रतिदिन 100 से 150 लीटर डीजल की खपत दिखाई जाती है. इसके अलावा 50 लाख रुपये की राशइ से सोलर पैनल भी यहां लगाया गया है, इसके अलावा इनवर्टर की व्यवस्था भी की गई है. बिजली के अलावा तीन विकल्प होने के बाद भी यहां के पावर सिस्टम का ये हाल है कि मरीजों के इलाज के लिए मोबाइल की रोशनी का प्रयोग करना पड़ता है.