ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / jharkhand / महिला से छेड़खानी करना पड़ा महंगा, मनचले के चेहरे पर पोती गई कालिख

महिला से छेड़खानी करना पड़ा महंगा, मनचले के चेहरे पर पोती गई कालिख

01-Mar-2021 01:36 PM

DESK: महिलाओं से छेड़खानी करन एक शख्स को काफी महंगा पड़ गया। महिला यात्रियों के साथ छेड़खानी करने वाले इस शख्स को बस के कर्मचारियों ने ऐसा सबक सिखाया कि बस स्टैंड पर मौजूद यात्री भी देखते रह गये। इस सजा को उचित ठहराते हुए इससे अन्य लोगों को भी सीख लेने की बात कही गई। दरअसल मेदिनीनगर से पटना जाने वाली यात्री बसों में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवक को बस के कर्मियों ने पकड़ लिया और चेहरे पर कालिख पोत दी। मनचले को सजा मिलने पर महिलाओं ने खुशी जाहिर की। 

news image

बसों में महिला यात्रियों के साथ छेड़खानी करने वाले शख्स के चेहरे पर कालिख पोतने का मामला मामला झारखंड के पलामू का है। जहां राजू नामक युवक को पकड़कर बस कर्मियों ने ऐसा सबक सिखाया कि दूसरे लोग ऐसा करने से कई बार सोचेंगे। आरोपी युवक जूते-चप्पल का कारोबारी बताया जा रहा है जो  पटना से झारखंड इसी काम से आता जाता रहता है। 


जानकारी के मुताबिक यह शख्स पटना जाने के दौरान बस में साथ बैठी महिला के साथ आपत्तिजनक तरीके से गलत हरकत करता था। बस में तरह-तरह के इशारे करता था  जिसकी शिकायत महिला यात्रियों ने बस के कर्मचारियों से की थी। फिर क्या था महिलाओं को न्याय दिलाने और मनचले को सबक सिखाने की बस कर्मियों ने ठान ली।


एक दिन अचानक वह युवक फिर बस स्टैंड पर पहुंचा और पटना जाने वाली बस में बैठने जा रहा था तभी बस कर्मियों की नजर उस पर पड़ गई। बस स्टैंड पर तैनात कर्मियों ने उसे पहचान लिया और सबक सिखाने की कोशिश की। सबसे पहले उसे पकड़कर चेहरे पर कालिख पोत दी। बस स्टैंड पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने इस कार्रवाई को उचित ठहराया और इससे अन्य मनचलों को भी सबक लेने की बात कही।