पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार जंग की आंच में झुलसी शादियां… महंगाई ने बिगाड़ा हर सपना, मंडप तक पहुंचने से पहले ही टूट रहा बजट फंदे से लटका मिला महिला का शव… खुदकुशी या सुनियोजित साजिश? गोपालगंज में रहस्यमयी मौत से सनसनी Bihar News: बिहार की गांवों को राजमार्ग से जोड़ने की तैयारी....अब गांव से हाईवे तक सफर आसान 50 हजार का इनामी मोहन मांझी गिरफ्तार, हत्या से जुड़े मामले में साथी भी अरेस्ट बिहार के इस जिले में प्राइवेट स्कूलों पर नकेल, एडमिशन में मनमाना वसूली पर प्रशासन सख्त; DM ने दिए जांच के आदेश खेत में काल बनी थ्रेशर मशीन… चपेट में आई महिला, मौके पर मचा हड़कंप; अस्पताल पहुंचते ही बुझ गई जिंदगी मुंगेर में ATM फ्रॉड का नया तरीका: कार्ड फंसाकर ठगों ने उड़ाए 2 लाख रुपये CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे
17-Nov-2020 08:26 AM
RANCHI :झारखंड में सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा की अनुमति नहीं दी जाने के फरमान को भाजपा समेत स्थानीय लोगों ने विरोध किया है. सरकार के इस फरमान के बाद भाजपा सांसद संजय सेठ, समेत कई नेता और कार्यकर्ताओं ने तलाब में उतर कर इसका विरोध किया.
झारखंड के पूर्व सीएम समेत कई भाजपा नेता ने सीएम को पत्र लिख कर फैसला वापस लेने का आग्रह किया है. वहीं झामुओ और कांग्रस ने भी सरकार के गाइडलाइन पर एतराज जताते हुए इसमें संशोधन की मांग की है.
बता दें कि छठ में भगवान सूर्य को अर्घ्य तालाब और नदियों में ही दिया जाता है, लेकिन झारखंड सरकार ने इसे लेकर नया गाइडलाइन जारी कर दिया है. जिसके बाद रघुवर दास ने हेमंत सोरेन को पत्र लिख लोक आस्था के महापर्व छठ व्रत पर बिहार की तरह झारखंड के तालाबों में सूर्य को अर्घ्य की अनुमति देने का आग्रह किया है़.
बता दें कि छठ घाटों पर भीड़ होने और एक साथ तालाब में स्नान करने से संक्रमण की आशंका बढ़ने को लेकर व्रतियों को तालाब या नदी पर जाकर पूजा करने की अनुमति नहीं दी गयी थी. जिसका विरोध किया जा रहा है. इसके बाद सरकार इसपर समीक्षा कर इसमें बदलाव कर सकती है.