पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
27-Oct-2022 03:03 PM
JHARKHAND: इस वक्त की बड़ी खबर दुमका से आ रही है जहां बड़ा हादसा हुआ है। एलपीजी सिलेंडर लदी एक अनियंत्रित ट्रक अचानक पलट गयी और सामने खड़ी 3 बसों से टकरा गयी। सिलेंडर में रिसाव होने के कारण ट्रक में आग लग गयी और देखते ही देखते आग की लपटे इतनी तेज हो गयी की तीनों बस को अपनी चपेट में ले लिया।
इस दौरान ट्रक में लदा सिलेंडर ब्लास्ट करने लगा जिसके कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। एक के बाद बस धू-धूकर जलने लगी। ट्रक भी पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। राहत की बात यह है कि तीनों बस पर कोई यात्री सवार नहीं था। जिसके कारण किसी की मौत की खबर नहीं है।
हालांकि इस भीषण हादसे में एक व्यक्ति बुरी तरह से झूलस गया है जिसे चारपाई के सहारे वहां से निकाला गया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हंसडीहा थाना क्षेत्र के धाबाटाड गांव के पास हुई इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।