रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज
14-Apr-2024 06:34 PM
By First Bihar
RANCHI : निष्पक्ष और शांतिपूर्ण लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक महकमा एक्टिव मोड में है। चुनाव में धन-बल के इस्तेमाल पर पुलिस और प्रशासन की पैनी नजर है। हर दिन अलग-अलग इलाकों से भारी मात्रा में कैश बरामद होने की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला झारखंड की राजधानी रांची से सामने आया है। जहां वाहन जांच के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में कैश बरामद की है।
दरअसल, राजधानी रांची में लोकसभा चुनाव को लेकर चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने लालपुर इलाके में एक कार से 11.45 लाख रुपए की नकदी बरामद की है। इतनी भारी मात्रा में कैश बरामद होने के बाद पुलिस ने इसकी जानकारी आयकर विभाग को दे दी है।
पुलिस के मुताबिक, बरामद कैश पंडरा बाजार समिति के एक कारोबारी की है। पूछताछ के दौरान कारोबारी ने पुलिस को बताया है कि कारोबार के पैसे वसूली कर रांची ले जाया जा रहा था। कारोबारी ने दावा किया है कि बरामद पैसे कारोबार के हैं। लालपुर थाना पहुंची आयकर विभाग की टीम ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।