ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / jharkhand / झारखंड के लातेहार से अमित शाह की हुंकार, विधायक नहीं सरकार चुनें

झारखंड के लातेहार से अमित शाह की हुंकार, विधायक नहीं सरकार चुनें

21-Nov-2019 01:14 PM

LATEHAR: बीजेपी ने झारखंड में चुनावी शंखनाद कर दिया है. झारखंड के लातेहार से बीजेपी के 'चाणक्य' अमित शाह ने हुंकार भरी है. चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने रघुवर सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया और जनता से विधायक नहीं सरकार चुनने की अपील की. 


अमित शाह ने कहा कि 'आपका वोट राज्य के विकास के लिए होना चाहिए. आपका एक वोट झारखंड को विकास के पथ पर आगे ले जाएगा. आप किसी विधायक को नहीं बल्कि सरकार को चुनने जा रहे हैं.' 

अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि बीजेपी सरकार आदिवासियों के विकास के लिए तत्पर है. सरकार किसानों और गरीबों के लिए काम कर रही है. अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 70 साल में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया. कांग्रेस के नेतृत्व में सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है.