TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
26-Nov-2023 05:35 PM
By First Bihar
DESK: लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र के चितरपुर के पास भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी। इस हादसे में एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। आनन फानन में घायल बच्ची को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।
बताया जाता है कि बाइक सवार दंपती अपने दो बच्चों के साथ मकईयाटांड बाजार में खरीदारी के बाद अपने घर चंदवा लौट रहे थे तभी अचानक सामने से एक पिकअप वैन ने टक्कर मार दी। जिसके बाद बाइक सवार परिवार के साथ सड़क पर फेंका गये। इस भीषण हादसे में बाइक सवार और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि उनकी पत्नी और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
जबकि बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने रांची रेफर कर दिया। बच्ची को रांची ले जाने में पुलिस जुटी है। मृतक की पहचान दामोदर चंदवा निवासी विजय गंझू के रूप में हुई है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।