अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
29-Apr-2020 01:29 PM
RANCHI : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। लालू यादव को अब कोरोना से डरने को जरूरत नहीं है। लालू परिवार और उनके तमाम समर्थकों के लिए खुशखबरी है। लालू यादव के उपर मंडरा रहा कोरोना का खतरा टल गया है। उनका इलाज करनेवाले किसी डॉक्टर और उनके टीम के किसी स्वास्थ्यकर्मी को कोरोना का संक्रमण नहीं है।
रिम्स के निदेशक डॉ डीके सिंह ने कहा कि मीडिया में इस बात की आशंका जतायी गयी थी कि मेडिसिन विभाग में भर्ती एक वृद्ध मरीज के सोमवार को कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद लालू प्रसाद यादव का इलाज कर रहे मेडिसिन विभाग के चिकित्सक डॉ उमेश प्रसाद की टीम के भी कोरोना वायरस से प्रभावित होने की आशंका है।
रिम्स निदेशक ने कहा कि लालू यादव रिम्स के निजी वार्ड में भर्ती हैं और वह अपने निजी कक्ष से बाहर निकल भी नहीं रहे हैं। लिहाजा उनके संक्रमित होने की कोई आशंका नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लालू का इलाज कर रहे डॉ उमेश प्रसाद की यूनिट का कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं है।
डॉ डीके सिंह ने कहा कि लालू यादव के कोरोना टेस्ट की कोई जरूरत नहीं है। उन्होनें कहा कि यदि लालू यादव की यूनिट के डॉ उमेश प्रसाद आवश्यक समझेंगे, तो उनकी जांच करायी जा सकती है।