वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला
21-Mar-2020 03:17 PM
RANCHI : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकात पर रोक लगा दी गयी है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव फिलहाल रिम्स में इलाजरत हैं। शनिवार के दिन मुलाकातियों से वह भेंट करते हैं। लेकिन कोरोना को खतरा को देखते हुए जेल प्रशासन ने रिम्स परिसर में नोटिस चस्पा कर मिलने पर पाबंदी लगा दी है। नोटिस में लिखा गया है कि अगले आदेश तक लालू यादव की किसी से मुलाकात नहीं हो पाएगी।
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की इलाज रांची के रिम्स हो चल रही है। उनको कई बीमारियां हैं. राजेंद्र इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के पेइंग वार्ड में लालू यादव भर्ती हैं। पेइंग वार्ड के पहले तल्ले पर लालू यादव भर्ती हैं। इसी बिल्डिंग में तीसरे तल्ले पर कोरोना से संक्रमित लोगों के इलाज के लिए आइसोलेशन वार्ड भी बनाया गया है।सूत्र बताते हैं कि लालू प्रसाद भी कोरोना को लेकर डरे हुए हैं । लालू यादव ने डॉक्टरों की टीम के अलावा किसी से मुलाकात करने से मना किया है।
बता दें कि चारा घोटाले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव बीमारी की वजह से रांची के रिम्स में भर्ती हैं। शनिवार के दिन लालू से मुलाकातियों का दिन तय किया गया है।इस दिन लालू यादव तीन लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि कोरोना के खतरे के देखते हुए फिलहाल इस पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गयी है।