अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
27-Dec-2020 08:06 AM
RANCHI: रिम्स में पिता से 2 घंटे मुलाकात के बाद तेजप्रताप यादव ने बड़ा दावा किया है. तेजप्रताप यादव ने कहा कि बिहार में जल्द ही आरजेडी की सरकार बनेगी. वैसे भी आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी है. आखिर कैसे और कौन समर्थन करेगा इस पर कुछ भी नहीं बोले. लेकिन दावा किया सरकार आरजेडी की बनेगी.
बिहार में गिर जाएगी नीतीश सरकार
तेजप्रताप यादव ने कहा कि बिहार में जल्द ही डबल इंजन की सरकार गिरने वाली है. क्योंकि बीजेपी यहां पर जेडीयू को खोखला कर रही है. डबल इंजन की सरकार सिर्फ नाम का रह गया है. इसमें कोई शक्ति ही नहीं है. बिहार में रोज क्राइम हो रहा है, लेकिन सरकार रोक लगाने में विफल है.
पिता से लिया आशीर्वाद
तेजप्रताप यादव ने कहा कि वह चुनाव जीतने के बाद पहली बार पिता से मिलने आए हैं. उनसे मिलकर आशीर्वाद लिया. पिता की तबीयत के बारे में तेजप्रताप ने कहा कि तबीयत खराब है. इसलिए उनका हालचाल लेने आया था. उनकी किडनी में दिक्कत हो रही है. सही से काम नहीं कर रही है.