ब्रेकिंग न्यूज़

नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली

Home / jharkhand / जेल मैनुअल उल्लंघन का मामला : हाईकोर्ट ने पूछा.. किसके आदेश पर लालू...

जेल मैनुअल उल्लंघन का मामला : हाईकोर्ट ने पूछा.. किसके आदेश पर लालू यादव को पेइंग वार्ड से बंगले में शिफ्ट किया

18-Dec-2020 01:38 PM

RANCHI: चारा घोटाला केस में सजायाफ्ता लालू प्रसाद को रिम्स के पेइंग वार्ड से रिम्स निदेशक के बंगला पर शिफ्ट करने को लेकर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने झारखंड सरकार से पूछा कि किसके कहने पर भेजा गया था. 

कोर्ट के सवाल का जवाब झारखंड सरकार के पास नहीं था. सरकार ने इसका जवाब देने के लिए कोर्ट से समय मांगा है. इस मामले पर 8 जनवरी 2021 को एक बार फिर से सुनवाई होगी. कोर्ट ने यह पूछा कि लालू प्रसाद से बंगले पर किन-किन लोगों ने मुलाकात की है. इसकी रिपोर्ट दी जाए. इससे पहले जेल मैनुअल उल्लंघन मामले को लेकर हाईकोर्ट में 4 दिसंबर को मामले की सुनवाई हुई थी. इस दौरान भी हेमंत सरकार ने 18 दिसंबर को जवाब देने के लिए समय मांगा था, लेकिन सरकार आज भी जवाब नहीं दे पाई. 

मुलाकातियों की मांगी थी सूची

हाईकोर्ट ने तीन माह के अंदर मिलने वाले की सूची भी मांगी थी. जो नहीं दी गई थी. जिसको लेकर जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने कारा महानिरीक्षक और बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के अधीक्षक को शो कॉज जारी करते हुए रिपोर्ट मांगी थी.


बंगला से लालू का ऑडियो हुआ था वायरल

बिहार विधानसभा के स्पीकर चुनाव के लिए विधायकों को लालू प्रसाद के कॉल करने का ऑडियो वायरल होने के बाद बिहार से लेकर झारखंड में राजनीति तेज हो गई थी. फजीहत के बाद  झारखंड जेल आईजी वीरेंद्र भूषण ने इस मामले की जांच का आदेश दे दिया था. जेल आईजी ने रांची डीसी और एसएसपी के साथ ही रांची जेल के अधीक्षक को भी कहा था कि जो मीडिया में ऑडियो चल रहा है उसकी जांच कर रिपोर्ट सौंपी जाए. वही, इसको लेकर बीजेपी ने हाईकोर्ट में केस भी दर्ज किया है.