ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / jharkhand / लगातार हो रही बारिश से राजधानी रांची में बाढ़ जैसे हालात, अलर्ट पर...

लगातार हो रही बारिश से राजधानी रांची में बाढ़ जैसे हालात, अलर्ट पर NDRF और SDRF

02-Aug-2024 08:24 PM

By First Bihar

RANCHI: झारखंड की राजधानी रांची में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। शहर में मेन रोड से लेकर गलियों तक में भारी जल जमाव हो गया है। पानी के तेज बहाव के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में आपदा प्रबंधन विभाग ने NDRF और SDRF को अलर्ट किया है।


दरअसल, राजधानी समेत पूरे राज्य में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण राजधानी में हालात बिगड़ने लगे हैं। राजधानी के अधिकांश इलाकों में भारी जल जमाव की स्थिति हो गई है। दीपाटली में पचास से अधिक घरों मे पानी घुस गया है, यहां रेस्क्यू की जरुरत पड़ गई है। एनडीआरएफ को पानी में फंसे लोगों को बाहर निकालने में लगा दिया हया है। छोटे वोट की मदद से लोगों को इस इलाके से रेस्क्यू किया जा रहा है।


मौसम विज्ञान केंद्र के चीफ अभिषेक आनंद ने कहा है कि समुद्र तल से एक मानसून ट्रफ बीकानेर, सीकर और ग्वालियर से सीधी की तरफ बढ़ रहा है। मौसम केंद्र ने चार अगस्त तक के लिए अलर्ट जारी किया है। दो अगस्त के लिए रेड अलर्ट, तीन अगस्त के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट और चार अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी रांची के साथ साथ प्रदेश के कई जिलों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।