ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / jharkhand / प्रेमी ने प्रेमिका के मंगेतर को मारी गोली, खुद भी कर लिया सुसाइड

प्रेमी ने प्रेमिका के मंगेतर को मारी गोली, खुद भी कर लिया सुसाइड

12-Oct-2020 02:29 PM

RANCHI: एकतरफा प्यार में पागल युवक ने अपनी प्रेमिका के शादी ठीक होने से परेशान था. उसने प्रेमिका के मंगेतर को गोली मार दी. जब लोगों ने उस घेर लिया तो खुद को भी गोली मारकर उसने सुसाइड कर ली. यह घटना खूंटी जिले के गम्हरिया गांव की है.

गोली घायल प्रेमिका के मंगेतर को आसपास के लोग जख्मी स्थिति में लेकर सदर हॉस्पिटल पहुंचे. यहां पर इसका इलाज चल रहा है, पुलिस ने आरोपी युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक की पहचान मोजेश धनवार के रूप में हुई. लड़की का मंगेतर सहायक पुलिसकर्मी है उसका नाम विक्रम कंडुलना है. 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आरोपी मोजेश धनवार युवती के साथ शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की के घरवाले इसको लेकर तैयार नहीं थे. उसने प्रेमिका के जीजा को धमकी भी दी थी अगर शादी नहीं हुई तो वह प्रेमिका के मंगेतर की हत्या कर देगा. प्रेमिका के मंगेतर के बांह में गोली लगी हुई है. गोली मारने के बाद आरोपी को गांव के लोगों ने घेर लिया. जिसके बाद उसने खुद को गोली मार ली.